गर्मी में तरबूज फायदेमंद होता है, लेकिन डायबिटीज में इसे लेकर कई सवाल उठते हैं। क्या ये ब्लड शुगर बढ़ाता है? आइए डायटीशियन डॉ. वी डी त्रिपाठी से जानते हैं इस सवाल का जवाब।
डायबिटीज क्या है?
यह एक मेटाबॉलिक डिसऑर्डर है जिसमें शरीर इंसुलिन का सही उपयोग नहीं कर पाता। दो प्रकार की होती है - टाइप 1 और टाइप 2
तरबूज में मौजूद पोषण
तरबूज में पानी, विटामिन C, A, पोटैशियम, फाइबर, और आयरन पाया जाता है। ये शरीर को हाइड्रेटेड और ठंडा रखने में मदद करता है।
ग्लाइसेमिक इंडेक्स का असर
तरबूज का ग्लाइसेमिक इंडेक्स 72 होता है, जो कि हाई माना जाता है। ज्यादा मात्रा में खाने पर ब्लड शुगर बढ़ सकता है।
सीमित मात्रा में सेवन है सुरक्षित
डायबिटिक मरीज अगर तरबूज को सीमित मात्रा में खाते हैं, तो यह नुकसान नहीं करता। हर दिन सेवन करने से बचना चाहिए।
तरबूज के फायदे
यह शरीर को ठंडक, ऊर्जा और हाइड्रेशन देता है। गर्मियों में लू से बचाने में मदद करता है और जरूरी पोषक तत्व भी देता है।
डायबिटीज में सावधानी जरूरी
तरबूज खाते समय ब्लड शुगर की नियमित जांच करें। ज्यादा ग्लूकोज लेवल शरीर के अंगों को नुकसान पहुंचा सकता है।
हेल्दी डाइट का महत्व
डायबिटीज में सब्जियां, फल, और साबुत अनाज शामिल करें। प्रोसेस्ड शुगर और जंक फूड से दूरी बनाए रखें।
नियमित व्यायाम, योग और हेल्दी रूटीन अपनाएं। डायबिटीज को मैनेज करना संभव है अगर सही समय पर कदम उठाए जाएं। स्वास्थ्य से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com