अखरोट का सेवन करना आपकी सेहत के लिए कई प्रकार से फायदेमंद माना जाता है। इसमें कई जरूरी पोषक तत्व होते हैं। आपको रोजाना कम से कम 2 अखरोट जरूर खाने चाहिए। स्टोरी में विस्तार से जानें अखरोट खाने के फायदे-
अखरोट के पोषक तत्व

फाइबर

प्रोटीन

कैल्शियम

मैग्नीशियम

आयरन

फॉस्फोरस

कॉपर

ओमेगा 3 फैटी एसिड

ग्लोइंग फेस के लिए
आपको एक दिन में कम से कम 2 अखरोट खाने चाहिए। यह मिनरल्स व एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होते हैं, जो त्वचा को जवां बनाए रखते हैं। इससे झुर्रियों को कम करने में मदद मिलती है।
तेज दिमाग के लिए
अखरोट खाने से आपका दिमाग भी तेज होता है। इसमें विटामिन ई और ओमेगा 3 फैटी एसिड के गुण होते हैं। इसका सेवन करने से याद रखने की क्षमता बढ़ती है।
हीमोग्लोबिन बढ़ाए
अखरोट में ओमेगा 3 फैटी एसिड, कैल्शियम, मैग्नीशियम और फाइबर पाया जाता है। इसे खाने से बॉडी में हीमोग्लोबिन बढ़ता है।
स्वस्थ बालों के लिए
लंबे, घने और स्वस्थ बाल पाने के लिए आप अखरोट का सेवन कर सकते हैं। इसमें भरपूर मात्रा में जिंक होता है। इसे खाने से आपको बालों से जुड़ी दिक्कतें भी नहीं होंगी।
कब्ज दूर करे
कब्ज की समस्या को दूर करने में भी अखरोट आपकी मदद कर सकता है। यह फाइबर से भरपूर होता है जो खाना पचाने की क्रिया को बेहतर बनाता है।
आप रोज 2 अखरोट खाएं। इससे आपको कई फायदे मिलते हैं। सेहत से जुड़ी अन्य जानकारियों के लिए पढ़ते रहें Onlymyhealth.com