स्वस्थ और निरोग रहने के लिए आपको रोजाना पोषक तत्वों से भरपूर आहार लेना चाहिए। आज हम आपको बताने जा रहे हैं, विटामिन K के लिए आपको किन खाने की चीजों को अपने आहार का हिस्सा बनाना चाहिए-
अनार
यह फाइबर, विटामिन के,सी, और बी, आयरन, पोटेशियम, जिंक के साथ ओमेगा 6 फैटी एसिड से भरपूर होता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो रेड ब्लड सेल्स को बढ़ाते हैं। सुबह खाली पेट आधा गिलास अनार का जूस जरूर पिएं।
कीवी
यह फॉसफोरस और विटामिन K के पोषक तत्वों से भरपूर होता है, जो आपको ऑस्टियोपोरोसिस के खतरे से बचाता है। इसका सेवन करने से हड्डियों की ग्रोथ बेहतर होती है।
नेटल टी
यह कैरोटीन, आयरन, विटामिन ए, विटामिन बी, विटामिन सी और विटामिन के से भरपूर होती है। इसे डाइट का हिस्सा बनाने से आपकी सेहत को बहुत फायदा मिलता है।
पालक
नियासिन, जिंक, प्रोटीन, फाइबर, विटामिन ए, विटामिन सी, विटामिन ई और विटामिन के, थियामिन आदि जैसे जरूरी पोषक तत्वों से भरपूर पालक के जूस का सेवन करने से भी आप प्लेटलेट्स बढ़ा सकते हैं।
खीरा
इसमें विटामिन के पाया जाता है, जो आपके मेटाबॉलिज्म और ब्लड फ्लो को बेहतर बनाता है, जिससे वजन घटाने में आपको सहायता मिलती है और आप सेहतमंद रहते हैं।
ऑलिव ऑयल
यह विटामिन ई और विटामिन के गुणों से भरपूर होता है। साथ ही इसमें एंटिऑक्सीडेंट्स के गुण भी होते हैं। इससे आप कलेस्ट्रॉल कम कर सकते हैं।
अंडे
इनमें भरपूर मात्रा में फॉस्फोरस, सेलेनियम, प्रोटीन, विटामिन के साथ कैल्शियम व जिंक भी होता है। रोजाना एक अंडा जरूर खाएं।
विटामिन K से भरपूर इन खाने के चीजों को अपनी डाइट में शामिल करें। खानपान से जुड़ी और तमाम जानकारियों के लिए पढ़ते रहे onlymyhealth.com