क्या आपको पता है कि विटामिन B12 हमारी सेहत के लिए कितना जरूरी है? यह हमारे दिमाग और नसों को मजबूत बनाने के साथ ही शरीर को एनर्जी भी देता है। अगर इसकी कमी हो जाए तो कई स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं। ऐसे में आइए डायटीशियन डॉ स्मिता सिंह से जानते हैं कुछ फलों के नाम जिनके सेवन से हमें विटामिन बी12 मिल सकता है।
फलों में भी होता है विटामिन बी12
अक्सर लोग मानते हैं कि विटामिन B12 सिर्फ मांसाहारी चीजों में ही पाया जाता है, लेकिन कुछ फलों में भी यह पोषक तत्व मौजूद होता है। अगर आप शाकाहारी हैं तो इन फलों को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं।
विटामिन B12 के लिए सेब
सेब में विटामिन B12 की थोड़ी मात्रा पाई जाती है, जो शरीर के लिए फायदेमंद होती है। साथ ही, यह फाइबर और एंटी-ऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है, जिससे आपकी सेहत अच्छी बनी रहती है।
विटामिन B12 के लिए केला
केला ऐसा फल है जो तुरंत एनर्जी देता है और पाचन के लिए भी फायदेमंद होता है। इसमें विटामिन B12 के साथ-साथ पोटैशियम और फाइबर भी होता है, जो सेहत के लिए जरूरी है।
विटामिन B12 के लिए संतरा
संतरा विटामिन C के लिए जाना जाता है, लेकिन इसमें थोड़ी मात्रा में विटामिन B12 भी होता है। यह आपकी इम्यूनिटी को मजबूत बनाने और शरीर को एक्टिव रखने में मदद करता है।
विटामिन B12 के लिए ब्लूबेरी
छोटे-छोटे दिखने वाले ये फल सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। इनमें विटामिन B12 के अलावा, एंटी-ऑक्सीडेंट्स और अन्य पोषक तत्व होते हैं, जो त्वचा और बालों के लिए भी अच्छे हैं।
विटामिन B12 क्यों जरूरी है?
यह विटामिन शरीर में रेड ब्लड सेल्स के निर्माण में मदद करता है और थकान को दूर रखता है। इसकी कमी से कमजोरी, सिर दर्द और याददाश्त में कमी जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
कैसे करें इन फलों का सेवन?
अगर आप रोजाना इन फलों को अपनी डाइट में शामिल करते हैं तो विटामिन B12 की कमी से बच सकते हैं। इन्हें नाश्ते में या स्नैक्स के रूप में खाएं और सेहतमंद रहें।
अगर आपको कमजोरी या थकान महसूस हो रही है, तो अपनी डाइट में ये फल जरूर जोड़ें। विटामिन B12 से भरपूर यह फलों सेहत के लिए बहुत फायदेमंद हैं। स्वास्थ्य से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com