रात में भूल से भी न खाएं ये 5 सब्जियां, जानें क्यों?

By Aditya Bharat
23 Dec 2024, 12:30 IST

रात का समय शरीर के लिए बेहद खास होता है। इस समय सही भोजन से शरीर को पोषण मिलता है और पाचन प्रक्रिया सही रहती है। ऐसे में आइए क्लिनिकल डाइटिशियन डॉ वीडी त्रिपाठी से जानते हैं रात में कौन सी सबजियां खाने से बचना चाहिए।

सही समय पर सही फूड

खाने का समय और सही भोजन का चुनाव आपके स्वास्थ्य पर गहरा असर डालता है। गलत समय पर गलत चीजें खाने से कई समस्याएं हो सकती हैं।

रात में अनहेल्दी फूड्स से बचें

रात के समय कुछ फूड्स शरीर के लिए हानिकारक हो सकते हैं। ये आपके पाचन तंत्र को प्रभावित कर सकते हैं।

गोभी

गोभी में रैफिनोज होता है जो कि एक प्रकार का कार्बोहाइड्रेट है, जो रात को पचने में कठिनाई पैदा करता है। इससे पेट में गैस और ब्लोटिंग जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

ब्रोकली

ब्रोकली में रैफिनोज और फाइबर होते हैं जो रात में पाचन को धीमा कर सकते हैं। इससे अपच और पेट में दर्द हो सकता है।

मटर

मटर में ज्यादा फाइबर और फ्रुक्टोज होते हैं, जो रात में पाचन को प्रभावित कर सकते हैं और गैस की समस्या पैदा कर सकते हैं।

शकरकंद

शकरकंद में हाई कार्ब्स होते हैं, जो रात को पेट में गैस और ब्लोटिंग का कारण बन सकते हैं।

प्याज

प्याज रात को ज्यादा खाने से पेट में गैस और ब्लोटिंग हो सकती है। इसकी वजह से नींद में भी परेशानी हो सकती है।

रात में सही और संतुलित डाइट लेने से शरीर स्वस्थ रहता है और पाचन क्रिया भी सही रहती है, तो रात में सब्जियां खाते समय ध्यान रखें। स्वास्थ्य से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com