मटर के छिलकों के अनोखे फायदे, जिन्हें जानकर आप इन्हें कभी नहीं फेंकेंगे

By Aditya Bharat
25 Jan 2025, 14:00 IST

सर्दियों के मौसम में मटर का स्वाद सभी को पसंद आता है। हर घर में मटर की डिशेज जरूर बनती हैं। पर क्या आपने कभी मटर के छिलकों के फायदे सुने हैं? आइए जानते हैं फायदे और इस्तेमाल करने का तरीका।

मटर और उसके छिलके

मटर में जितने सारे पोषक तत्व होते हैं, उतने ही इसके छिलकों में भी पाए जाते हैं। अक्सर लोग इन छिलकों को फेंक देते हैं, लेकिन ये सेहत के लिए बेहद फायदेमंद हो सकते हैं। आइए जानते हैं कैसे?

मटर के छिलकों के गुण

मटर के छिलकों में कैल्शियम, फाइबर, विटामिन और कॉपर जैसे गुण होते हैं, जो शरीर के लिए बहुत लाभकारी हैं।

पाचन के लिए मटर के छिलके

मटर के छिलकों का सेवन पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है। यह पेट से जुड़ी समस्याओं को दूर करता है और हाजमे में सुधार करता है।

वजन घटाने के लिए मटर के छिलके

जो लोग अपना वजन कम करना चाहते हैं, उनके लिए मटर के छिलके एक बेहतरीन विकल्प हैं। इसमें मौजूद फाइबर वजन घटाने में मददगार होता है।

आंखों के लिए मटर के छिलके

मटर के छिलकों में विटामिन-ए और विटामिन-सी होते हैं जो आंखों की रोशनी को बेहतर करने में मदद करते हैं।

दिल के लिए मटर के छिलके

मटर के छिलकों का सेवन दिल से जुड़ी बीमारियों के खतरे को कम करने में मदद करता है और खून में कोलेस्ट्रॉल के लेवल को भी कम करता है।

मटर के छिलकों का सेवन कैसे करें?

आप मटर के छिलकों से स्वादिष्ट सब्जी या चटनी बना सकते हैं। इसे आलू के साथ मिलाकर बेहतरीन स्वाद के साथ सेहत भी पा सकते हैं।

तो अगली बार जब आप मटर खाएं, तो उसके छिलकों को फेंकें नहीं! इनका सेवन करके आप अपनी सेहत में कई सुधार देख सकते हैं। अगर आपको मटर से एलर्जी है तो इसका या इसके छिलके का सेवन करने से पहले डॉक्टर से सलाह जरूर लें। स्वास्थ्य से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com