पाचन से जुड़ी समस्याओं में कब्ज एक आम समस्या है। यह अस्वस्थ खानपान और जीवनशैली के कारण हो सकती है। कई बार हमारी डाइट में कुछ चीजें कब्ज का कारण बनती हैं। ऐसे में सीनियर कंसल्टेंट पीडियाट्रिशियन से जानते हैं कुछ ऐसे फूड्स के बारे में जो क्ब्ज की समस्या से राहत दिला सकते हैं।
कब्ज के लिए कच्चे केले
कच्चे केले में स्टार्च की मात्रा ज्यादा होती है, जो पचाना मुश्किल हो सकता है। इसके सेवन से कब्ज की समस्या हो सकती है। इसलिए पके हुए केले का सेवन करें, जो पाचन में मददगार होते हैं।
कब्ज के लिए चाय और कॉफी
अगर आप चाय और कॉफी का ज्यादा सेवन करते हैं, तो यह कब्ज का कारण बन सकती है। इनमें मौजूद कैफीन से एसिडिटी, ब्लोटिंग और पाचन में समस्या हो सकती है।
कब्ज के लिए सफेद ब्रेड
सफेद ब्रेड में फाइबर की कमी होती है, क्योंकि इसे मैदा से तैयार किया जाता है। इसमें ज्यादा स्टार्च होता है, जिससे पाचन में परेशानी हो सकती है। यह कब्ज और एसिडिटी का कारण बन सकती है।
कब्ज के लिए दूध और डेरी उत्पाद
दूध, मक्खन, घी और दही में लैक्टोज की मात्रा ज्यादा होती है। कुछ लोगों को इससे पाचन में कठिनाई हो सकती है, जो कब्ज और ब्लोटिंग का कारण बनता है।
जंक फूड दूर रहें
जंक फूड में रिफाइंड प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल किया जाता है, जो पाचन में समस्या पैदा करते हैं। यह कब्ज और एसिडिटी जैसी समस्याएं पैदा कर सकते हैं।
पैकेज्ड और प्रोसेस्ड फूड
पैकेज्ड और प्रोसेस्ड फूड में प्रिजर्वेटिव्स होते हैं, जो खाने को पचने में मुश्किल बना सकते हैं। इनका ज्यादा सेवन पाचन समस्याएं बढ़ा सकता है।
पर्याप्त पानी पिएं
कब्ज से बचने के लिए पानी पीना जरूरी है। शरीर को हाइड्रेटेड रखें, क्योंकि डिहाइड्रेशन भी कब्ज का कारण बन सकता है।
अपनी डाइट में स्वस्थ फैट्स और कार्बोहाइड्रेट शामिल करें। यह पाचन को आसान बनाता है और कब्ज की समस्या से बचाव करता है। स्वास्थ्य से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com