कोर्टिसोल कम करने के लिए करें ये उपाय

By Priyanka Sharma
26 Nov 2024, 13:30 IST

भागदौड़ भरी लाइफस्टाइल के कारण लोगों को अधिक स्ट्रेस होने और शरीर में कोर्टिसोल का स्तर बढ़ने की समस्या होती है। ऐसे में आइए एक्सपर्ट से जानें कोर्टिसोल को कम करने के लिए क्या करें?

एक्सपर्ट की राय

डाइटिशियन मनप्रीत कालरा के अनुसार, 'शरीर में कोर्टिसोल का स्तर बढ़ने पर लोगों को शरीर में कुछ समस्याएं होती है। ऐसे में कोर्टिसोल और इसके लक्षणों से राहत के लिए कुछ उपायों को अपनाया जा सकता है।'

नींबू पानी पिएं

हाई कोर्टिसोल के कारण लोगों को थकान होने की समस्या होती है। इससे राहत के लिए सेंधा नमक के साथ नींबू पानी पिएं। इससे कोर्टिसोल के स्तर को कम करने में मदद मिलती है।

कैमोमाइल टी पिएं

कई लोगों को हाई कोर्टिसोल के कारण एंग्जायटी और मूड स्विंग्स की समस्या होती है। इससे राहत के लिए रात को कैमोमाइल टी पिएं। इससे स्ट्रेस को कम करने में मदद मिलती है।

भीगे हुए मुनक्का और काजू खाएं

हाई कोर्टिसोल के कारण लोगों को अनिद्रा की समस्या हो सकती है। इससे राहत के लिए भिगोए हुए 2 मुनक्के और 1 काजू का सेवन करें। इनमें अच्छी मात्रा में मैग्नीशियम और पोटैशियम पाए जाते हैं। जिससे कोर्टिसोल को कम करने और मसल्स को रिलैक्स करने में मदद मिलती है।

मेथी और दालचीनी की चाय पिएं

शरीर में हाई कोलेस्ट्रोल के कारण लोगों को पेट की चर्बी बढ़ने की समस्या होती है। इससे राहत के लिए सुबह के समय मेथी और दालचीनी की चाय पिएं। इससे ब्लड शुगर और कोर्टिसोल के स्तर को कंट्रोल करने में मदद मिलती है।

धनिया का पानी पिएं

कई बार हाई कोर्टिसोल के कारण लोगों को चेहरा गोल हो जाता है। इससे राहत के लिए सुबह 1 कप धनिया का पानी पिएं। इसमें एंटी-ऑक्सीडेंट के गुण पाए जाते हैं, जिससे चेहरे की सूजन को कम करने में मदद मिलती है।

माका टी पिएं

इसके कारण कई बार लोगों को गर्दन में कूबड़ हो जाता है। ऐसे में कोर्टिसोल और स्ट्रेस को कम करने शाम को माका की जड़ की चाय पिएं। यह स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है।

कोर्टिसोल के स्तर को कम करने के लिए लेख में बताए गए उपायों को अपनाया जा सकता है। स्वास्थ्य से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com