कब्ज से हैं परेशान? खानपान में करें ये 5 बदलाव

By Deepak Kumar
23 May 2025, 19:00 IST

खराब डाइट और जीवनशैली से पेट की समस्याएं आम हो गई हैं। इनमें सबसे सामान्य परेशानी है कब्ज। अगर लंबे समय तक बनी रहे तो यह बवासीर, एनल फिशर जैसी समस्याएं भी पैदा कर सकती है।

एक्सपर्ट की सलाह

अगर आप भी पेट साफ न होने, भारीपन या गैस की परेशानी से जूझ रहे हैं, तो यह कब्ज का संकेत हो सकता है। यहां डायटीशियन मनप्रीत द्वारा बताए गए कुछ आसान डाइट बदलाव अपनाकर आप इस समस्या से राहत पा सकते हैं और पाचन तंत्र को स्वस्थ रख सकते हैं।

सुबह-सुबह कॉपर चार्ज्ड पानी पिएं

रातभर तांबे के बर्तन में रखा 400ml पानी सुबह खाली पेट पिएं। यह प्राकृतिक रूप से पाचन को दुरुस्त करता है और मल त्याग की प्रक्रिया को आसान बनाता है।

गोंद कतीरा का सेवन करें

रात में गोंद कतीरा को पानी में भिगो दें और सुबह खाली पेट उसका पानी पिएं। यह कब्ज को दूर करने में प्रभावी होते हैं और आंतों को आराम पहुंचाते हैं।

सिलियम भूसी और एप्पल साइडर विनेगर

डिनर से पहले 200ml पानी में एक चम्मच सिलियम की भूसी और एक चम्मच एप्पल साइडर विनेगर मिलाएं। यह प्रोबायोटिक की तरह काम करता है और पेट को साफ करता है।

दूध में घी मिलाकर पिएं

रात को सोने से पहले एक गिलास गर्म दूध में आधा चम्मच गाय का घी और चुटकीभर जायफल पाउडर मिलाकर पिएं। यह पाचन तंत्र को शांत करता है और मलत्याग आसान बनाता है।

हाई फाइबर डाइट लें

कब्ज से बचने के लिए रोजाना फाइबर युक्त भोजन जैसे सब्जियां, फल, साबुत अनाज, और बीजों का सेवन करें। ये आंतों की सफाई में मदद करते हैं और पेट को सक्रिय बनाए रखते हैं।

नियमित व्यायाम भी है जरूरी

केवल डाइट ही नहीं, दिन में कम से कम 30 मिनट की फिजिकल एक्टिविटी जैसे वॉक या योग करना भी पाचन को बेहतर बनाता है और कब्ज की संभावना को कम करता है।

इन पांच आसान और प्राकृतिक डाइट बदलावों को अपनाकर आप कब्ज से राहत पा सकते हैं। सेहत से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com