अनहेल्दी लाइफस्टाइल और गलत खान पान के कारण लोगों को पाचन से जुड़ी समस्याएं होती हैं। ऐसे में आइए एक्सपर्ट से जानें हेल्दी गट के लिए क्या करें?
एक्सपर्ट की राय
डाइटिशियन मनप्रीत कालरा के अनुसार, 'कई लोग खराब पाचन और गट हेल्थ से जुड़ी समस्याओं से परेशान रहते हैं। इन समस्याओं से राहत के लिए डाइट में कुछ हेल्दी और पोषक तत्वों से युक्त चीजों को शामिल किया जा सकता है।'
सब्जियों की खिचड़ी खाएं
पाचन को दुरुस्त रखने और हेल्दी गट के लिए डाइट में सब्जियों की खिचड़ी को शामिल किया जा सकता है। इसे लंच के समय खा सकते हैं। इससे स्वास्थ्य को कई लाभ मिलते हैं।
पपीता खाएं
कब्ज जैसी पाचन की समस्याओं और गट को हेल्दी रखने के लिए सुबह के समय 1 कटोरी पपीता खाएं। इससे स्वास्थ्य को कई लाभ मिलते हैं।
डाइट में घी लें
घी में बहुत से पोषक तत्व पाए जाते हैं। गट को हेल्दी रखने और कब्ज से राहत के लिए दिन के भोजन में 1 चम्मच घी को शामिल करें।
केला खाएं
हेल्दी गट और पाचन की समस्याओं से राहत के लिए मिड मील में 1 चम्मच चिया सीड्स के साथ 1 केला खाएं। इससे स्वास्थ्य को भी लाभ मिलते हैं।
हरी इलायची की चाय पिएं
शाम के समय 1 कप हरी इलायची की चाय का सेवन करने से कब्ज जैसी पाचन से जुड़ी समस्याओं से राहत देने और गट हेल्थ को बेहतर करने में मदद मिलती है।
सफेद पेठे का जूस पिएं
सफेद पेठे में बहुत से पोषक तत्व पाए जाते हैं। सुबह के समय इसके जूस का सेवन करने से पाचन को दुरुस्त करने में मदद मिलती है। इसके अलावा, अच्छे पाचन के लिए लौकी जैसी सब्जी को भी डाइट में शामिल किया जा सकता है।
हेल्दी गट के लिए लेख में बताए गए फूड्स को शामिल किया जा सकता है। स्वास्थ्य से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com