अंडे हमारी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं, इन्हें प्रोटीन का बेहतरीन सोर्स माना जाता है। मगर कई लोगों के लिए ये गुणकारी अंडे भी नुकसानदायक हो सकते हैं। आइए जानते हैं कि अंडे किन लोगों के लिए खतरनाक हो सकते हैं।
अंडों में पाए जाने वाले न्यूट्रिएंट्स
अंडे में प्रोटीन, कैल्शियम, विटामिन, मिनरल्स जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसके अलावा, अंडे में फोलेट, विटामिन B2, B5, B12, फास्फोरस और सेलेनियम भी होता है।
कोलेस्ट्रॉल
अगर किसी इंसान को कोलेस्ट्रॉल की समस्या है, तो उन्हें अंडे का सेवन नहीं करना चाहिए। अगर अंडे खा भी रहे हैं, तो इसके पीले वाले हिस्से का सेवन बिल्कुल न करें। इससे कोलेस्ट्रॉल की समस्या बढ़ सकती है।
पाचन
अगर आप पाचन संबंधी किसी भी समस्या से परेशान हैं, तो अंडे खाने से बचना चाहिए। अंडा डाइजेशन को स्लो कर सकता है।
दस्त
अगर व्यक्ति दस्त की समस्या से ग्रस्त है, तो उसे भूलकर से भी अंडे नहीं खाने चाहिए। दरअसल, अंडे की तासीर गर्म होती है, जो पेट खराब होने पर इस समस्या को और ज्यादा बढ़ा सकती है।
दिल से जुड़ी समस्या
दिल की समस्या का सामना कर रहे लोगों को अंडे का सेवन नहीं करना चाहिए। इससे ब्लड सर्कुलेशन में रुकावट पैदा हो सकती है और दिल तक खून पहुंचने में परेशानी हो सकती है।
इन लोगों को अंडों का सेवन नहीं करना चाहिए। स्वास्थ्य से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com