ऑक्सीजन लेवल बढ़ाने वाले सुपरफूड्स

By Shilpi Arya
10 Jun 2022, 11:12 IST

इस स्टोरी में जानते हैं बॉडी में ऑक्सीजन लेवल को बढ़ाने के लिए आपको किन चीजों का सेवन करना चाहिए। इनका रोजाना सेवन करना कई तरह से लाभकारी है-

नींबू

विटामिन सी के गुणों से भरपूर नींबू का सेवन करने से रोगों से लड़ने का क्षमता बढ़ती है। इसका सेवन करने से आपके शरीर में ऑक्सीजन की सप्लाई अच्छी तरह से होती है।

अंगूर

एंटीऑक्सीडेंट्स के गुणों से भरपूर अंगूर का सेवन करने से फ्री रेडिकल्स से बचाव होता है। साथ ही ऑक्सीजन लेवल भी बढ़ाता है।

तरबूज

शरीर में ऑक्सीजन की कमी को पूरा करने के लिए आप तरबूज का सेवन भी कर सकते हैं। इसमें लाइकोपीन, बीटा कैरोटीन और विटामिन सी भरपूर मात्रा में पाया जाता है।

खुबानी

इसमें मौजूद एंजाइम हार्मोनल संतुलन को बनाए रखते है और ऑक्सीजन लेवल भी बढ़ाते हैं। इनका सेवन सीमित मात्रा में रोजाना करें।

ब्रोकली

इसमें अल्कालाइन के साथ-साथ विटामिन्स और एंटीऑक्सीडेंट्स भी भरपूर होते हैं। यह भी ऑक्सीजन लेवल बढ़ाने में सहायक होती है।

कीवी

विटामिन सी के गुणों से भरपूर कीवी ब्लड सेल्स में ऑक्सीजन की सप्लाई बेहतर ढंग से करने में मदद करता है।

इन चीजों का करें सेवन-

लहसुन

खीरा

शकरकंद

पत्ता गोभी

पालक

ऑक्सीजन लेवल बढ़ाने के इन चीजों को अपनी डाइट में शामिल करें। खानपान से जुड़ी जानकारियों के लिए पढ़ते रहें Onlymyhealth.com