गर्मी में बासी खाना न खाएं, हो सकती हैं ये 5 परेशानियां

By Aditya Bharat
31 Mar 2025, 16:30 IST

गर्मी के मौसम में खान-पान का विशेष ध्यान रखना जरूरी है। खराब भोजन से डायरिया, फूड पॉइजनिंग जैसी समस्याएं हो सकती हैं। सही आदतें अपनाकर स्वस्थ रहें।

ताजा भोजन ही खाएं

गर्मी में 4-5 घंटे से ज्यादा पुराना भोजन न खाएं। ज्यादा समय तक रखा खाना जल्दी खराब हो जाता है और बैक्टीरिया पनपने लगते हैं।

बासी खाना खाने से बचें

रात का बचा खाना फ्रिज में रखने के बावजूद नुकसानदायक हो सकता है। इससे पेट दर्द, कब्ज और गैस की समस्या हो सकती है।

सलाद और फल ताजे खाएं

सलाद और फल खाने से पहले ही काटें। 30-35 मिनट से ज्यादा समय पहले कटा हुआ सलाद स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता है।

दूध का सही उपयोग करें

पैकेट वाले दूध को एक्सपायरी डेट से पहले इस्तेमाल करें। खुले दूध को उसी दिन उबालकर पी लें, वरना यह खराब हो सकता है।

डायरिया से बचाव

गर्मी में डायरिया का खतरा ज्यादा रहता है, खासकर बच्चों में। साफ-सफाई का ध्यान रखें और बासी – दूषित भोजन से बचें।

फूड पॉइजनिंग से बचें

गर्मी में बैक्टीरिया तेजी से पनपते हैं, जिससे फूड पॉइजनिंग हो सकती है। खाना खाने के बाद उल्टी, दस्त या पेट दर्द हो सकता है।

सही स्टोरेज जरूरी है

कटे फल-सब्जियों को ज्यादा देर तक न रखें। आटा पहले से गूंथकर रखना भी पेट संबंधी समस्याएं बढ़ा सकता है।

गर्मी में हल्का, ताजा और सुपाच्य भोजन करें। अधिक पानी पिएं, साफ-सफाई रखें और बासी भोजन से बचें। बताए गए किसी भी लक्षण को आप महसूस करते हैं तो तुरंत डॉक्टर से मिलें। स्वास्थ्य से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com