सेहतमंद रहने के लिए खसखस का सेवन फायदेमंद होता है। इसे पॉपी सीड्स भी कहा जाता है। पोषक तत्वों से भरपूर इसके बीजों का इस्तेमाल कई स्वास्थ्य समस्याओं के इलाज के लिए किया जाता है।
एक्सपर्ट की राय
इस विषय पर हमने आरोग्य डाइट और न्यूट्रीशन क्लीनिक की डाइटिशियन डॉ. सुगीता मुटरेजा से बात की है। आइए जानते हैं कि भीगे हुए खसखस खाने से क्या-क्या फायदे मिलते हैं।
खसखस के फायदे
खसखस के बीजों में आयरन, कैल्शियम, फाइबर, पोटैशियम और अन्य महत्वपूर्ण विटामिन्स होते हैं, जो शरीर को जरूरी पोषण प्रदान करते हैं। इसका नियमित सेवन करने से शरीर को कई फायदे मिलते हैं।
समस्याओं से राहत
खसखस का सेवन कब्ज, खांसी, तनाव और अन्य पाचन संबंधी समस्याओं को दूर करने के लिए किया जाता है। इसे दूध के साथ मिलाकर पीने से सेहत को कई फायदे होते हैं।
खाली पेट खाना
खसखस के बीजों को रात भर भिगोकर सुबह खाली पेट खाने से भी फायदा होता है। इस तरह से खसखस के बीजों में मौजूद पोषक तत्व ज्यादा अच्छे से अवशोषित होते हैं, जो शरीर को कई समस्याओं से बचाते हैं।
पाचन तंत्र मजबूत बनना
खसखस के सेवन से पाचन तंत्र मजबूत रहता है। साथ ही, तनाव से राहत, एनर्जी लेवल बढ़ना और इम्यूनिटी बूस्ट होने में भी मदद मिलती है। इसलिए, अगर आप अपनी सेहत को बेहतर बनाना चाहते हैं, तो अपनी डाइट में भीगे हुए खसखस को जरूर शामिल करें।
तनाव से छुटकारा
खसखस कोर्टिसोल के लेवल को कम करने में मदद करता है, जिससे शरीर में तनाव कम होता है।। अगर आप तनाव से परेशान हैं, तो खसखस को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं।
ब्लड प्रेशर कंट्रोल रहना
सुबह खाली पेट भीगे हुए खसखस का सेवन करने से थकान और कमजोरी दूर होती है। इससे शरीर दिनभर एक्टिव रहता है। साथ ही, यह ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने में मदद करता है।
इम्यूनिटी बूस्टर
खसखस में विटामिन-सी और ई, जिंक जैसे पोषक तत्व होते हैं, जो इम्यूनिटी को बूस्ट करने में मदद करते हैं। इसका नियमित सेवन करने से शरीर कई बीमारियों से लड़ने में सक्षम बनता है।
अगर आपको कोई गंभीर समस्या है, तो इसका सेवन करने से पहले डॉक्टर से सलाह जरूर लें। सेहत से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com