ग्रीन टी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होती है। इससे वजन घटाने से लेकर स्ट्रेस कम करने तक, शरीर को कई फायदे होते हैं। इसके बाद भी कुछ लोगों के लिए ग्रीन टी का सेवन नुकसानदायक हो सकता है।
पोषक तत्वों से भरपूर है ग्रीन टी
ग्रीन टी पोषक तत्वों से भरपूर होती है। इसमें विटामिन-ए, विटामिन-ई, विटामिन-बी5, विटामिन-के, राइबोफ्लेविन, थायमिन, मैंगनीज, पोटैशियम, कॉपर अच्छी मात्रा में पाए जाते हैं। आइए जानते हैं कि ग्रीन टी किन लोगों को नहीं पीनी चाहिए-
पाचन-तंत्र कमजोर होगा
अगर आप एसिडिटी या गैस जैसी पाचन से जुड़ी समस्याओं का शिकार हैं, तो ग्रीन टी का ज्यादा सेवन न करें। इसमें टैनिन की मात्रा ज्यादा होती है, जो पेट में एसिड को बढ़ाती है।
माइग्रेन के मरीज न पिएं
अगर आप माइग्रेन के दर्द से परेशान हैं, तो ग्रीन टी का सेवन न करें। ग्रीन टी में मौजूद कैफीन माइग्रेन को बढ़ा सकता है।
एनीमिया से ग्रस्त लोग
एनीमिया की समस्या से ग्रस्त लोगों को ग्रीन टी का ज्यादा सेवन नहीं करना चाहिए। इससे आयरन को अब्सॉर्ब करने में परेशानी हो सकती है।
प्रेग्नेंट महिलाएं न पिएं
प्रेग्नेंट और स्तनपान कराने वाली महिलाओं को भी ग्रीन टी का सेवन नहीं करना चाहिए। इसमें कैफीन और कैटेचिन जैसे तत्व पाए जाते हैं, जो प्रेग्नेंसी में परेशानी का कारण बनते हैं।
एंग्जायटी से ग्रस्त लोग न पिएं
एंग्जाइटी की समस्या से ग्रस्त लोगों को ज्यादा ग्रीन टी नहीं पीनी चाहिए। इसमें कैफीन होता है, जो एंग्जाइटी को और भी ज्यादा बढ़ा सकता है।
ग्रीन टी का सेवन कुछ लोगों के लिए नुकसानदायक हो सकता है। स्वास्थ्य से जुड़ी तमाम जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com