ज्यादा प्रोटीन लेने से सेहत पर असर, ये 5 लोग रखें खास ध्यान

By Aditya Bharat
06 Feb 2025, 13:30 IST

प्रोटीन हमारी सेहत के लिए जरूरी है, लेकिन क्या ज्यादा प्रोटीन फायदेमंद है? अगर आप जरूरत से ज्यादा प्रोटीन ले रहे हैं, तो यह आपकी सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है। आइए फ‍िटनेस एक्‍सपर्ट पायल अस्‍थाना से जानते हैं इससे होने वाले नुकसान के बारे में।

हड्डियों के लिए नुकसानदायक

हड्डियों को मजबूत रखने के लिए सिर्फ प्रोटीन काफी नहीं है। ज्यादा प्रोटीन लेने से शरीर में कैल्शियम की कमी हो सकती है, जिससे हड्डियां कमजोर होने लगती हैं।

किडनी पर पड़ता है असर

अगर आपकी किडनी कमजोर है, तो ज्यादा प्रोटीन लेना खतरनाक हो सकता है। इससे किडनी पर दबाव बढ़ता है और उसकी कार्यक्षमता कम हो सकती है।

लिवर को हो सकता है नुकसान

ज्यादा प्रोटीन लेने से शरीर में कीटोन्स बनने लगते हैं। ये एसिडिक होते हैं और लिवर को नुकसान पहुंचा सकते हैं।

गाउट के मरीजों के लिए खतरनाक

अगर आपको गाउट की समस्या है, तो हाई-प्रोटीन डाइट से बचें। इससे जोड़ों का दर्द बढ़ सकता है और सूजन भी हो सकती है।

वजन कम करने वालों के लिए सही नहीं

अगर आप वजन कम कर रहे हैं, तो सिर्फ प्रोटीन लेना सही तरीका नहीं है। संतुलित आहार जरूरी है, नहीं तो वजन घटने की बजाय बढ़ सकता है।

पाचन पर पड़ता है असर

ज्यादा प्रोटीन खाने से कब्ज और ब्लोटिंग जैसी समस्याएं हो सकती हैं। प्रोटीन को पचाने में समय लगता है, जिससे पेट भारी महसूस हो सकता है।

पानी की कमी हो सकती है

हाई-प्रोटीन डाइट लेने से शरीर डिहाइड्रेट हो सकता है। पानी कम होने से त्वचा और बालों पर भी असर पड़ता है।

नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ न्यूट्रिशन के मुताबिक, पुरुषों को रोज 50 ग्राम और महिलाओं को 46 ग्राम प्रोटीन की जरूरत होती है। इससे ज्यादा मात्रा नुकसानदायक हो सकती है। स्वास्थ्य से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com