ज्यादा इलायची खाने के नुकसान

By Aditya Bharat
11 Mar 2025, 10:30 IST

इलायची का इस्तेमाल खाने में खुशबू और स्वाद बढ़ाने के लिए किया जाता है। यह कई सेहतमंद गुणों से भरपूर होती है, लेकिन ज्यादा खाने पर यह नुकसान भी पहुंचा सकती है। आइए डाइटीशियन सुमन से जानते हैं ज्यादा इलायची खाने से क्या नुकसान हो सकते हैं।

पेट की परेशानी बढ़ा सकती है इलायची

अगर आप ज्यादा इलायची खाते हैं, तो यह आपके पेट को नुकसान पहुंचा सकती है। इससे गैस, अपच और पेट दर्द जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

एलर्जी का कारण बन सकती है

कुछ लोगों को इलायची से एलर्जी हो सकती है। ज्यादा खाने पर त्वचा पर खुजली, लाल धब्बे या सूजन जैसी दिक्कतें हो सकती हैं।

ब्लड प्रेशर को कर सकती है प्रभावित

इलायची का असर ब्लड प्रेशर पर भी पड़ता है। अगर आप पहले से लो ब्लड प्रेशर से जूझ रहे हैं, तो ज्यादा इलायची खाना आपके लिए सही नहीं है।

पित्ताशय की पथरी का खतरा

ज्यादा इलायची खाने से गॉलब्लैडर (पित्ताशय) में स्टोन बनने का खतरा बढ़ सकता है। इससे पेट में तेज दर्द और अन्य समस्याएं हो सकती हैं।

सर्जरी के समय बढ़ सकती हैं परेशानियां

अगर आपकी कोई सर्जरी होने वाली है, तो इलायची का ज्यादा सेवन रक्तस्राव (ब्लीडिंग) की समस्या को बढ़ा सकता है। ऐसे में डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।

गर्भवती महिलाओं के लिए सही नहीं

गर्भावस्था में ज्यादा इलायची खाने से हार्मोनल बदलाव हो सकते हैं, जिससे गर्भपात (मिसकैरेज) का खतरा भी बढ़ सकता है।

मुंह में जलन हो सकती है

कुछ लोगों को इलायची ज्यादा खाने से मुंह में जलन या खराश महसूस हो सकती है। इससे खाने-पीने में दिक्कत हो सकती है।

इलायची सेहत के लिए फायदेमंद है, लेकिन इसे सीमित मात्रा में ही खाना चाहिए। किसी भी चीज का ज्यादा सेवन नुकसानदायक हो सकता है, इसलिए संतुलन बनाए रखना जरूरी है। स्वास्थ्य से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com