सीमित मात्रा में मक्खन खाना सेहत के लिए फायदेमंद होता है। लेकिन, इसका अधिक सेवन से शरीर को कई नुकसान होते हैं। विस्तार से जानिए लेख में -
एक्सपर्ट की राय
डायटिशियन अर्चना बत्रा के अनुसार, ‘अगर आपको यूरिक एसिड और किडनी से जुड़ी परेशानी है, तो इसका अधिक सेवन करने से बचना चाहिए। साथ ही, मक्खन में कैलोरी, फैट, प्रोटीन और फाइबर पाया जाता है, जो शरीर का वजन तेजी से बढ़ाता है।’
वजन बढ़ाएं
मक्खन शरीर के वजन को बढ़ाने में मदद करता है। मक्खन में प्रोटीन और फैट पाया जाता है, जिससे वजन तेजी से बढ़ता है।
हार्ट के लिए नुकसानदायक
ज्यादा मक्खन खाना हार्ट के लिए नुकसानदायक होता है। बता दें कि मक्खन में मोनोसैचुरेटेड फैट होता है, जो हार्ट से जुड़ी परेशानियों को बढ़ा देता है।
किडनी के लिए नुकसानदायक
किडनी से जुड़ी बीमारियां होने पर मक्खन का सेवन न करें। इसमें मौजूद अफ्लाटॉक्सिन के कारण आपका लिवर डैमेज हो सकता है।
पेट के लिए नुकसानदायक
ज्यादा मक्खन खाना पेट के लिए नुकसानदायक होता है। इसे खाने से आपको ब्लोटिंग और डाइजेशन से जुड़ी परेशानी हो सकती है।
स्किन के लिए नुकसानदायक
ज्यादा मक्खन खाने से त्वचा में लाल चकत्ते और रैशेज की समस्या होने लगती है। अगर आपको यह समस्या है, तो बटर न खाएं।
ज्यादा मक्खन खाने से शरीर को ये सभी नुकसान होते हैं। सेहत से जुड़ी तमाम जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com