बहुत से लोगों को चाय के साथ रस्क खाने की आदत होती है, लेकिन इससे शरीर को कई नुकसान हो सकते हैं। आइये जानते हैं चाय के साथ रस्क खाने से सेहत को होने वाले नुकसान के बारे में।
हार्ट के लिए नुकसानदायक
चाय के साथ रस्क खाने की आदत हार्ट को नुकसान पहुंचा सकती है। इसे खाने से हार्ट की नसों पर असर पड़ सकता है, जिससे कई बार हार्ट संबंधी समस्याओं की आशंका भी बढ़ जाती है।
डायबिटीज
यह कॉम्बिनेशन डायबिटीज के मरीजों को नुकसान पहुंचा सकता है। चाय और रस्क दोनों में ही चीनी की मात्रा होती है, जो कई बार रक्त के साथ मिलकर डायबिटीज के लक्षणों को बढ़ा सकती है।
बढ़ सकता है वजन
नियमित तौर पर नाश्ते या स्नैक्स में चाय और रस्क खाने से वजन बढ़ भी सकता है। इसमें शुगर होने के साथ-साथ कैलोरी भी होती है, जिससे वजन आसानी से बढ़ सकता है।
पेट के लिए नुकसानदायक
चाय और रस्क खाना पेट के लिए भी नुकसानदायक हो सकता है। रस्क खाने से पाचन तंत्र प्रभावित हो सकता है, जिससे कई बार कब्ज और अपच जैसी समस्या हो सकती है।
तनाव
चाय के साथ रस्क खाना कई बार तनाव का कारण भी बन सकता है। अगर आप डिप्रेशन से परेशान हैं तो ऐसे में इस कॉम्बिनेशन से दूरी बनाएं।
चाय के साथ रस्क खाने से सेहत को ये सभी समस्याएं हो सकती हैं। सेहत से जुड़ी अन्य तमाम जानकारियों के लिए पढ़ते रहें Onlymyhealth.com