जंक फूड यानी कि ऐसा भोजन जो खाने में तला-भुना और मसालेदार होता है। इसमें विटामिन्स और मिनरल्स कम मात्रा में होते हैं और ऐसा भोजन शरीर को बहुत नुकसान पंहुचाता है।
रिर्सच के अनुसार
नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ के एक शोध में पाया गया है कि जो व्यक्ति इंस्टेंट नूडल्स, जंक फूड, कार्बोनेटेड ड्रिंक्स और स्नैक्स का सेवन करते हैं। उनको मुंहासों की समस्या अधिक रहती है।
सिर दर्द
जंक फूड का सेवन करने से आपको सिर दर्द की समस्या हो सकती है क्योंकि फास्ट फूड में मोनोसोडियम ग्लूटामेट का इस्तेमाल किया जाता है, जो सिर दर्द में बढ़ावा देता है।
तनाव की समस्या
तनाव की समस्या जंक फूड को लेने से भी हो सकती है। ओपन साइंस पब्लिकेशन में छपे एक लेख के अनुसार कार्बोनेटेड ड्रिंक्स में मौजूद कैफीन बच्चों को हिंसात्मक बनाता है। साथ ही ध्यान की कमी के लिए भी जिम्मेदार होता है।
दांतों में समस्या
जंक फूड का सेवन करने से दांतों में समस्या हो सकती है। कैंडी, चॉकलेट, चिप्स, बिस्कुट व चीनी युक्त पदार्थ दांतों में आसानी से चिपक जाते हैं, जो दांतों में कैविटी की समस्या पैदा करते हैं।
हृदय के लिए
घातक जंक फूड अधिक वसा युक्त होता है, जो धमनियों में प्लाक की समस्या बनाता है, जिससे हृदय में रक्त प्रवाह में समस्या आती है और आपको हृदय रोग की समस्या हो सकती है।
ब्लड प्रेशर की समस्या
जंक फूड के सेवन से शरीर को अधिक नमक पंहुचता है, जिससे हाई ब्लड प्रेशर की समस्या हो सकती है। इसलिए फास्ट फूड से दूर रहें।
मोटापा
अगर आप वजन कम करने की सोच रहे हैं, तो जंक फूड से दूर रहें। नमकीन स्नैक्स, मिठाई, चीनी युक्त ड्रिंक्स और फास्ट फूड अधिक कैलोरी युक्त होते हैं, जो आपका वजन तेजी से बढ़ाते हैं।
डायबिटीज का खतरा
जंक फूड के सेवन से शरीर में नाइट्रोजन के संतुलन और मेटाबॉलिज्म पर प्रभाव पड़ता है, जिससे टाइप 2 डायबिटीज का खतरा बढ़ता है।
अन्य नुकसान-

शरीर में कमजोरी

त्वचा की समस्या

एकाग्रता में कमी

आलसी होना

बालों की समस्या

जंक फूड का सेवन करना सेहत के लिए पूरी तरह से हानिकारक होता है। कोशिश करें कि आप घर का बना खाना ही खाएं और खानपान से जुड़ी जानकारियों के लिए पढ़ाते रहें Onlymyhealth.com