बर्फ का गोला खाने के नुकसान

By Shrishti Chaubey
03 Jun 2023, 14:00 IST

गर्मियों में ज्यादातर लोगों को रंग-बिरंगे बर्फ के गोले खाने का शौक होता है। क्या आप जानते हैं बर्फ के गोले या चुस्की खाना आपकी सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है?

सर्दी-जुकाम

गर्मियों की तेज धूप में बर्फ का गोला खाना शरीर के लिए अच्छा नहीं है। रंग-बिरंगा बर्फ का गोला खाने से सर्दी-जुकाम की दिक्कत हो सकती है। इसलिए तेज धूप में बर्फ का गोला खाने से बचें।

इंफेक्शन

बर्फ के रंग-बिरंगे गोले बनाने में आर्टिफिशियल कलर और गंदे पानी का इस्तेमाल किया जाता है, जो सेहत के लिए नुकसानदेह है। इसलिए इसके अधिक सेवन से पेट और आंत में इंफेक्शन हो सकता है।

कैविटी

दांतों की कैविटी से बचना चाहते हैं तो ज्यादा बर्फ के गोले न खाएं। बर्फ के गोले बनाने में शुगर का इस्तेमाल होता है। इसलिए ज्यादा बर्फ के गोले खाने से कैविटी होने की संभावना रहती है।

एलर्जी

रंग-बिरंगे बर्फ के गोले खाने से आपको स्किन एलर्जी की समस्या भी हो सकती है। बर्फ के गोले में आर्टिफिशियल रंगों का इस्तेमाल किया जाता है, जो कैमिकल्स से भरपूर होते हैं।

गले का इंफेक्शन

बर्फ के गोले या चुस्की का सेवन रोज-रोज करने से गले में इंफेक्शन भी हो सकता है। वहीं, तेज धूप में बर्फ का गोला खाना आपके गले को काफी नुकसान पहुंचा सकता है।

रोज-रोज बर्फ का गोला खाना आपके शरीर के लिए नुकसानदेह है। स्वास्थ्य से जुड़ी और तमाम जानकारियों के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com