गुलकंद किन लोगों को नहीं खाना चाहिए?

By Himadri Singh Hada
20 Feb 2025, 17:45 IST

आयुर्वेद में गुलकंद को औषधि के रूप में इस्तेमाल किया जाता है, लेकिन यदि इसका सेवन सही तरीके से न किया जाए तो यह स्वास्थ्य पर नकारात्मक प्रभाव डाल सकता है।

गुलकंद के नुकसान

गुलाब की पंखुड़ियों से बने गुलकंद के सेवन से शरीर को ताजगी मिलती है। लेकिन, इसका अधिक सेवन कुछ लोगों के लिए हानिकारक हो सकता है।

डायबिटीज

गुलकंद का सेवन डायबिटीज के मरीजों के लिए नुकसानदायक हो सकता है। इन लोगों को गुलकंद खाने से बचना चाहिए, क्योंकि इसमें ज्यादा शुगर होती है।

वजन बढ़ना

गुलकंद में शुगर और कैलोरी की मात्रा ज्यादा होने के कारण अगर इसका सेवन ज्यादा किया जाए, तो यह वजन बढ़ने का कारण बन सकता है, इसलिए इसे सीमित मात्रा में ही खाना चाहिए।

सर्दी-जुकाम

सर्दी-जुकाम और खांसी की समस्या वाले लोगों को गुलकंद का अधिक सेवन नहीं करना चाहिए। इसकी तासीर ठंडी होती है, जिससे इन समस्याओं में और बढ़ोतरी हो सकती है।

एलर्जी

जिन लोगों को गुलाब से एलर्जी है, उन्हें गुलकंद का सेवन नहीं करना चाहिए। यह एलर्जी के लक्षणों को बढ़ा सकता है और स्वास्थ्य पर प्रतिकूल असर डाल सकता है।

कब खाएं?

गुलकंद का सेवन गर्मी में फायदेमंद होता है। यह शरीर की गर्मी को कम करता है। लेकिन, सर्दियों में इसका ज्यादा सेवन एलर्जी और सर्दी-जुकाम बढ़ा सकता है।

पाचन की समस्या

गुलकंद को पाचन तंत्र के लिए फायदेमंद माना जाता है। लेकिन, अगर कोई व्यक्ति गैस और कब्ज की समस्या से परेशान है, तो गुलकंद नहीं खाना चाहिए।

सीमित मात्रा में खाएं

वजन को कंट्रोल रखने के लिए गुलकंद का सीमित सेवन ही फायदेमंद है। इसका ज्यादा सेवन शरीर में अतिरिक्त कैलोरीज का संचय कर सकता है।

गुलकंद का सेवन सही मात्रा और सही समय पर करना जरूरी है। सेहत से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com