रात में अंगूर खाने चाहिए या नहीं? एक्सपर्ट से जानिए

By Deepak Kumar
12 Mar 2025, 18:50 IST

स्वादिष्ट और पौष्टिक होने के कारण हर कोई अंगूर बहुत चाव से खाता है। लेकिन लोगों के मन में ये सवाल जरूर उठता है कि क्या इस फल को रात में खाया जा सकता है? इस संबंध में हमने डाइट एन क्योर की डाइटीशियन और न्यूट्रिशनिस्ट दिव्या गांधी से बात की।

एक्सपर्ट की राय

डाइटीशियन दिव्या गांधी के अनुसार, अंगूर को दिन या रात किसी भी समय में खाया जा सकता है। लेकिन रात के समय अंगूर खाना सेहत के लिए ज्यादा फायदेमंद है।

रात में अंगूर खाने के फायदे

डाइटीशियन की मानें तो रात में अंगूर खाने से नींद अच्‍छी आती है। अंगूर में मेलाटोनिन नामक तत्व होता है, जो हमारे जागने और सोने के बायोलॉजिकल समय को कंट्रोल करता है।

क्या है मेलाटोनिन?

मेलाटोनिन एक हार्मोन है, जो सोने का समय होने पर शरीर को संकेत देता है। सोने से पहले अंगूर का सेवन या अंगूर का रस पीने से आपके मेलाटोनिन का लेवल बढ़ जाता है, जिससे नींद की क्वालिटी अच्छी हो सकती है।

एंटी-ऑक्सीडेंट्स से भरपूर

डाइटीशियन गांधी आगे बताती हैं, 'अंगूर रेस्वेराट्रोल, फ्लेवोनोइड्स और विटामिन-सी जैसे एंटी-ऑक्सीडेंट्स से भरपूर होते हैं, जो कि स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद हैं।’

हार्ट के लिए फायदेमंद

हार्ट के लिए अंगूर बहुत ही अच्छा माना जाता है। इनमें क्वेरसेटिन और रेस्वेराट्रोल सहित फ्लेवोनोइड्स होते हैं, जो हार्ट डिजीज से जुड़े खतरे को कम कर सकते हैं।

कंट्रोल में रहेगा वजन

आपको बता दें कि अंगूर में कैलोरी और फैट दोनों ही कम होते हैं। इसलिए इसे खाने से आपका वजन बढ़ेगा नहीं बल्कि कंट्रोल में रहेगा।

हाइड्रेट रहेगा शरीर

अंगूर में पानी की मात्रा काफी ज्यादा होती है। ऐसे में इसे खाने से आपका शरीर हाइड्रेट रहेगा। खासकर गर्मी की रातों में अंगूर खाना आपके लिए काफी फायदेमंद हो सकता है।

आप बिना कोई शक के रात के समय अंगूर का आनंद ले सकते हैं। इसके सेवन से आपकी नींद अच्छी होगी, दिल स्वस्थ रहेगा और शरीर भी हाइड्रेट रहेगी। सेहत से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com