दही सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होती है। इसमें कैल्शियम, प्रोटीन और कई विटामिन्स होते हैं। इसलिए आयुर्वेद में दही को एक अच्छा आहार माना गया है। कुछ लोग दही में नमक मिलाकर खाते हैं, लेकिन क्या ऐसा करना सही है? आइए डाइटीशियन डॉक्टर सुगीता मुटरेजा से जानते हैं दही में नमक डालना चाहिए या नहीं।
दही में नमक डालना चाहिए?
कई लोग दही में नमक मिलाकर काना पसंद करते हैं। दही में नमक मिलाकर खाने से इसका स्वाद बढ़ जाता है लेकिन क्या ऐसा करना सेफ है? आइए जानते हैं।
दही में नमक डालने से बढ़ता है पित्त
दही का स्वाद अम्लीय (एसिडिक) होता है। अगर आप इसमें नमक डालते हैं, तो यह पित्त को बढ़ा सकता है। पित्त बढ़ने से सेहत पर नकारात्मक असर हो सकता है।
दही और नमक – पाचन पर असर
दही में नमक डालने से पाचन तंत्र प्रभावित हो सकता है। यह एसिडिटी और गैस जैसी समस्याओं का कारण बन सकता है।
ठंड में दही और नमक – कफ बढ़ता है
सर्दियों में दही में नमक मिलाकर खाने से कफ बढ़ सकता है। इससे जुकाम, खांसी और गले की समस्याएं भी हो सकती हैं।
शहद या मिश्री मिलाकर खाएं
आयुर्वेद में दही को शहद या मिश्री के साथ खाने की सलाह दी जाती है। इससे शरीर में पित्त, कफ और वात का संतुलन बना रहता है।
मूंग की दाल और दही
दही को मूंग की दाल के साथ मिलाकर खाना भी बहुत फायदेमंद होता है। यह पाचन को सुधारने में मदद करता है।
दही खाने का सही तरीका
अगर आप दही को छाछ के रूप में पीते हैं, तो उसमें हल्का नमक और जीरे का पाउडर डाल सकते हैं। यह शरीर के लिए ज्यादा फायदेमंद होता है।
दही का सेवन सही मात्रा में और सही समय पर करना चाहिए। अगर आप दही में नमक डालते हैं, तो इसका सेवन कम करें और शहद या मिश्री का इस्तेमाल करें। स्वास्थ्य से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com