क्या अंडा खाने के बाद चाय पी सकते हैं?

By Aditya Bharat
31 Jan 2025, 20:00 IST

अंडे प्रोटीन और कई जरूरी पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। यह मसल्स बनाने, वजन कंट्रोल करने और शरीर को एनर्जी देने में मदद करता है। कई लोग अंडे खाने के बाद चाय पीना पसंद करते हैं लेकिन क्या ऐसा करना सही है? आइए डायटीशियन गरिमा गोयल से जानते हैं इसका जवाब।

अंडे में मौजूद जरूरी पोषक तत्व

अंडों में फोलेट, विटामिन B5, B12, B2, D, फास्फोरस और सेलेनियम जैसे पोषक तत्व होते हैं, जो शरीर, त्वचा और बालों के लिए फायदेमंद हैं।

अंडे खाने के बाद चाय पी सकते हैं?

खाने के तुरंत बाद चाय पीने से पाचन प्रभावित होता है। खासकर अंडे खाने के बाद चाय पीने से शरीर को मिलने वाले पोषक तत्व एब्जॉर्ब नहीं होते हैं।

चाय में मौजूद टैनिन का असर

चाय में टैनिन होता है, जो पाचन क्रिया को धीमा कर सकता है। यह पेट में गैस, सूजन और एसिडिटी जैसी समस्याओं को जन्म दे सकता है।

अंडे खाने के बाद चाय पीने के नुकसान

अगर आप अंडे खाने के तुरंत बाद चाय पीते हैं, तो यह आपकी आंतों को नुकसान पहुंचा सकता है। इससे अपच, कब्ज, ब्लोटिंग और गैस की परेशानी हो सकती है।

गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं

कुछ मामलों में अंडे खाने के बाद चाय पीने से सिरदर्द, उल्टी-दस्त और पेट दर्द जैसी समस्याएं हो सकती हैं। यह पाचन तंत्र को कमजोर कर सकता है।

चाय कब पीनी चाहिए?

अगर आप चाय पीना चाहते हैं, तो अंडे खाने के कम से कम 30 मिनट बाद ही चाय पिएं। इससे पाचन क्रिया सही बनी रहती है और शरीर को पूरा पोषण मिलता है।

अंडे खाने से पहले न पिएं चाय

सिर्फ खाने के बाद ही नहीं, बल्कि खाने से पहले भी चाय पीने से बचना चाहिए। यह शरीर में पोषक तत्वों के अवशोषण को बाधित कर सकता है।

अंडे और चाय दोनों ही सेहत के लिए अच्छे हैं, लेकिन सही समय पर इनका सेवन करना जरूरी है। स्वास्थ्य से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com