दही और गुड़ दोनों ही सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं, लेकिन क्या इन दोनों को एक साथ खाना सही है? इस सवाल का जवाब जानने के लिए हमने डाइटिशियन सुमन से बात की।
डाइटीशियन की मानें
डाइटिशियन सुमन बताती है कि दही और गुड़ को साथ में खाना सेहत के लिए फायदेमंद है। क्योंकि दोनों ही नेचुरल फूड्स हैं और एक-दूसरे के गुणों को बढ़ाते हैं। आइए जानते हैं दही में गुड़ मिलाकर खाने के क्या-क्या फायदे होते हैं।
इम्यूनिटी बढ़ाता है
दही और गुड़ दोनों ही शरीर की इम्यूनिटी को बढ़ाते हैं। दही में मौजूद प्रोबायोटिक्स और गुड़ में मौजूद आयरन, मिनरल्स शरीर को मजबूत बनाते हैं और बीमारियों से बचाते हैं।
पाचन में सुधार
दही में प्रोबायोटिक्स होते हैं, जो पाचन तंत्र को मजबूत बनाते हैं। वहीं, गुड़ पेट को साफ करने में मदद करता है और कब्ज की समस्या को दूर करता है। दोनों का मिश्रण पेट के लिए बहुत फायदेमंद होता है।
एनर्जी बूस्टर
गुड़ प्राकृतिक रूप से मिठास देने वाला एक हेल्दी फूड है, जो शरीर को तुरंत एनर्जी देता है। दही और गुड़ का सेवन करने से शरीर दिनभर एनर्जेटिक बना रहता है।
हड्डियों को मजबूत बनाता है
डाइटिशियन सुमन के अनुसार, दही में कैल्शियम और फॉस्फोरस भरपूर मात्रा में होते हैं, जो हड्डियों और दांतों को मजबूत बनाते हैं।
वजन कम करने में मददगार
अगर आप वजन कम करना चाहते हैं, तो दही और गुड़ का सेवन आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। यह मिश्रण पाचन को दुरुस्त रखता है और शरीर में फैट को जमा नहीं होने देता।
त्वचा को निखारता है
दही में मौजूद लैक्टिक एसिड और गुड़ में मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट्स त्वचा को साफ और चमकदार बनाते हैं। नियमित रूप से इसका सेवन करने से त्वचा पर ग्लो आता है और पिंपल्स जैसी समस्याएं दूर होती हैं।
दही-गुड़ को अपनी डाइट में शामिल करके आप भी कई स्वास्थ्य लाभ प्राप्त कर सकते हैं। हेल्थ से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com