क्या नारियल पानी रात में पीना चाहिए?

By Deepak Kumar
27 Apr 2025, 17:00 IST

गर्मी में नारियल पानी पीना सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। यह शरीर को हाइड्रेट रखता है और लू या हीट स्ट्रोक से बचाव करता है। पर बहुत लोग सोचते हैं कि क्या रात में भी नारियल पानी पीना सही है? आइए न्यूट्रिशनिस्ट दिव्या गांधी से जानें इसका सही जवाब।

पोषक तत्वों से भरपूर

नारियल पानी में फाइबर, प्रोटीन, कैल्शियम, आयरन, विटामिन C, पोटैशियम, सोडियम और मैग्नीशियम होता है। यह ऊर्जा का अच्छा स्रोत है और शरीर को अंदर से ठंडक देने का काम करता है।

क्या रात में नारियल पानी पीना सही है?

न्यूट्रिशनिस्ट दिव्या गांधी बताती हैं कि रात को सोने से पहले नारियल पानी पी सकते हैं। यह शरीर को हाइड्रेट करता है और इलेक्ट्रोलाइट्स की भरपाई में मदद करता है, जिससे नींद बेहतर होती है और शरीर रिलैक्स महसूस करता है।

टॉक्सिन्स बाहर निकालने में मददगार

रात को नारियल पानी पीने से शरीर के टॉक्सिन्स बाहर निकलते हैं। यह शरीर को हेल्दी रखता है और कई बीमारियों के जोखिम को भी कम करता है।

यूरिन इंफेक्शन से बचाव

गर्मियों में पानी की कमी से यूरिन इंफेक्शन का खतरा बढ़ जाता है। सोने से पहले नारियल पानी पीने से बॉडी हाइड्रेट रहती है और यूरिन के जरिए टॉक्सिन्स बाहर निकलते हैं।

इलेक्ट्रोलाइट्स की भरपाई

दिनभर पसीने से निकलने वाले इलेक्ट्रोलाइट्स की भरपाई के लिए रात में नारियल पानी फायदेमंद है। यह शरीर का फ्लूड बैलेंस बनाए रखता है और आपको तरोताजा महसूस कराता है।

सीमित मात्रा में करें सेवन

नारियल पानी फायदेमंद जरूर है, लेकिन इसका सीमित मात्रा में सेवन करना चाहिए। अधिक मात्रा में पीने से इलेक्ट्रोलाइट बैलेंस गड़बड़ा सकता है।

डायबिटीज मरीजों के लिए

नारियल पानी का ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है, इसलिए डायबिटीज के मरीज भी सीमित मात्रा में रात को इसे पी सकते हैं। फिर भी नियमित सेवन से पहले डॉक्टर से सलाह लेना जरूरी है।

हां बिल्कुल, गर्मी के मौसम में रात को सोने से पहले नारियल पानी पीना सुरक्षित और फायदेमंद है। सेहत से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com