खांसी में सेब खाना चाहिए या नहीं?

By Shilpy Arya
23 Jan 2025, 16:45 IST

रोजाना 1 सेब खाने से आप कई रोगों से बचते हैं। डॉक्टर भी आपको रोज 1 सेब खाने की सलाह देते हैं। लेकिन, क्या आप खांसी में भी सेब का सेवन कर सकते हैं।

इस लेख में डायट मंत्रा क्लीनिक की डायटीशियन कामिनी कुमारी से विस्तार से जानते हैं, खांसी में सेब खाना चाहिए या नहीं?

खांसी में सेब खाना चाहिए या नहीं?

एक्सपर्ट के अनुसार, आप खांसी में सेब का सेवन कर सकते हैं। इससे खांसी में आराम मिलेगा और वायरल इंफेक्शन से बचाव होगा।

पाचन ठीक करे

पाचन तंत्र को मजबूत बनाने के लिए सेब को डाइट में एड करें। इसमें पाए जाने वाले फाइबर के गुण पाचन ठीक रखते हैं।

इम्यूनिटी बढ़ाए

शरीर की रोगों से लड़ने की क्षमता को मजबूत बनाने के लिए रोज 1 सेब का सेवन करें। इसमें मौजूद विटामिन सी के गुण इम्यूनिटी बढ़ाते हैं।

वेट लॉस करे

शरीर का बढ़ा हुआ वजन घटाने के लिए सेब का सेवन करें। इसमें मौजूद फाइबर शरीर की चर्बी घटाता है।

हेल्दी स्किन

रोज सेब खाने से त्वचा को स्वस्थ रखने में मदद मिलती है। इसके विटामिन सी के गुण कोलेजन बूस्ट करते हैं।

आप खांसी में सेब खा सकते हैं। सेहत से जुड़ी जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com