खाना खाने के बाद ठंडा या नॉर्मल पानी पीना आम बात है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि खाने के बाद गर्म पानी पीने से शरीर पर क्या प्रभाव पड़ता है? चलिए इस बारे में डाइट क्लीनिक और डॉक्टर हब क्लीनिक की डायटीशियन अर्चना बत्रा से जानते हैं।
डायटीशियन से जानें
डायटीशियन अर्चना बत्रा के अनुसार, खाने के बाद गुनगुना या गर्म पानी पीना शरीर के लिए कई तरह से फायदेमंद होता है। तो आइए जानते हैं इसके असर।
पाचन तंत्र को करे मजबूत
खाने के बाद गर्म पानी पीने से पाचन क्रिया तेज होती है। यह पेट में जमा फैट और ऑयली खाना पचाने में मदद करता है। इससे गैस, अपच और भारीपन जैसी समस्याएं कम होती हैं।
मेटाबॉलिज्म बढ़ाता है
गर्म पानी शरीर का मेटाबॉलिज्म रेट बढ़ाता है। यह वजन घटाने में सहायक होता है और शरीर को एनर्जी मिलती है। खासकर रात को खाना खाने के बाद गर्म पानी पीने से शरीर एक्टिव रहता है।
सर्दी-जुकाम में राहत
खाने के बाद गर्म पानी पीने से सर्दी-जुकाम में राहत मिलती है। भाप से बंद नाक खुलती है और गले की खराश भी कम होती है।
कब्ज से राहत
गर्म पानी आंतों को साफ करता है और कब्ज की समस्या को दूर करता है। इससे पेट हल्का रहता है और मल त्याग में आसानी होती है।
हाइड्रेशन बनाए रखता है
गर्म पानी पीना शरीर को हाइड्रेट रखता है। नींबू या शहद मिलाकर आप इसे स्वादिष्ट बना सकते हैं और दिनभर पर्याप्त पानी का सेवन कर सकते हैं।
सही समय क्या है?
डायटीशियन के अनुसार, खाने के तुरंत बाद पानी न पिएं। आधे या एक घंटे बाद गुनगुना पानी पिएं। और ध्यान रखें कि एक बार में बहुत ज्यादा पानी न पिएं।
अब से आप भी खाना खाने के बाद गर्म पानी का सेवन जरूर करें और सेहतमंद रहे। स्वास्थ्य से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com