अक्सर सुना जाता है कि मछली और दही एक साथ नहीं खाने चाहिए। माना जाता है कि इससे तबियत बिगड़ सकती है। लेकिन क्या यह सिर्फ एक परंपरा है या इसके पीछे कोई वैज्ञानिक कारण भी है? आइए न्यूट्रिशनिस्ट डॉ. रेबेका पिंटो से इस बारे में जानते हैं।
न्यूट्रिशनिस्ट की राय
न्यूट्रिशनिस्ट डॉ. रेबेका पिंटो कहती हैं कि मछली और दही साथ खाने से कोई नुकसान नहीं होता है। दोनों को एक साथ खाने से शरीर को कोई सीधा हानि नहीं होती है।
कई रेसिपीज में साथ उपयोग
भारत के कई हिस्सों में मछली को दही में मेरिनेट करके पकाया जाता है। कई लोग मछली के साथ छाछ भी पीते हैं। यह दर्शाता है कि ये कॉम्बिनेशन स्वास्थ्य के लिए खतरनाक नहीं है।
कब न खाएं दोनों साथ?
अगर आपकी पाचन शक्ति कमजोर है, तो मछली और दही साथ न खाएं। दोनों ठंडी तासीर के होते हैं और कमजोर पाचन पर असर डाल सकते हैं, जिससे गैस या अपच की दिक्कत हो सकती है।
एलर्जी की स्थिति में बचें
यदि आपको दूध या मछली से एलर्जी है, तो दोनों को साथ न लें। इससे स्किन रिएक्शन, सांस की तकलीफ या अन्य हेल्थ इश्यूज हो सकते हैं।
गैस-एसिडिटी वालों के लिए सावधानी
जिन्हें गैस, एसिडिटी या पेट फूलने की शिकायत रहती है, उन्हें मछली और दही साथ नहीं लेना चाहिए। इन दोनों को एक साथ खाने से पेट की समस्याएं बढ़ सकती हैं।
वैज्ञानिक दृष्टिकोण से सही
वर्तमान वैज्ञानिक रिसर्च में ऐसा कोई सबूत नहीं मिला है जो यह साबित करे कि मछली और दही एक साथ खाना नुकसानदेह है। यह सिर्फ परंपरा या मिथक पर आधारित धारणा हो सकती है।
अगर आप पूरी तरह से स्वस्थ हैं और कोई एलर्जी नहीं है, तो मछली और दही को एक साथ खा सकते हैं। हेल्थ से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com