सेमल मूसली खाने के फायदे

By Kunal Mishra
22 Aug 2023, 10:43 IST

सेमल मूसली सेहत के लिए कई तरीकों से लाभकारी होती है। यह त्वचा के साथ-साथ पेट के लिए भी फायदेमंद होता है। आइये जानते हैं सेमल मूसली खाने के कुछ फायदों के बारे में।

त्वचा के लिए लाभदायक

सेमल मूसली त्वचा के लिए बेहद लाभकारी होती है। इसका इस्तेमाल करने से त्वचा पर होने वाले पिंपल्स, रिंकल्स और मुहासों जैसी समस्या से राहत मिलती है।

घाव में फायदेमंद

घाव होने पर भी सेमल मूसली का इस्तेमाल किया जा सकता है। ऐसे में सेमल की छाल का प्रयोग करें। यह घाव को जल्दी भरने में मदद करता है।

शरीर को एनर्जेटिक रखे

सेमल शरीर को एनर्जेटिक बनाए रखने में मददगार होता है। इसके लिए इसके फूल को सुखाकर पाउडर बनाएं और इसका सेवन करें। इससे शारीरिक कमजोरी और सुस्ती दूर होती है।

पेट के लिए फायदेमंद

सेमल मूसली पेट संबंधी समस्याओं में भी काफी लाभकारी होता है। इसके सेवन से डायरिया, गैस आदि जैसी समस्याओं से आराम मिलता है। इसके लिए इसके पाउडर को गुनगुने पानी में मिलाकर पी सकते हैं।

ल्यूकोरिया में लाभकारी

ल्यूकोरिया त्वचा संबंधी एक समस्या है। ऐसे में सेमल मूसली का सेवन करने से ल्यूकोरिया में आराम मिल सकता है। इसके लिए आप पानी या फिर दूध में इसका पाउडर मिलाकर पी सकते हैं।

सूजन कम करे

सेमल मूसली सूजन कम करने में भी आपके काम आ सकती है। इसके लिए इसके पत्तों को पीसकर पेस्ट बनाकर प्रभावित हिस्से पर लगाया जा सकता है।

पीरियड्स में लाभकारी

सेमल मूसली का सेवन करना आपके लिए पीरियड्स में भी लाभकारी हो सकता है। इसके लिए इसके फूलों को सुखाकर पाउडर बनाएं और उसे दूध में मिलाकर पिया जा सकता है।

सेमल मूसली सेहत के लिए इन सभी तरीकों से फायदेमंद होता है। सेहत से जुड़ी अन्य तमाम जानकारियों के लिए पढ़ते रहें Onlymyhealth.com