सेहुंड की छाल से सेहत को होने वाले फायदे

By Anuj Tiwari
30 Oct 2022, 11:23 IST

सेहुंड की छाल सेहत से जुड़ी कई समस्याओं से आराम दिला सकती है। इसका नियमित सेवन स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद होता है। आइए जानते हैं इसे इस्तेमाल करने का तरीका और इसके सेवन से होने वाले फायदों के बारे में -

खून को साफ करता है

खून साफ करने के लिए सेहुंड की छाल एक बेहतर विकल्प हो सकता है। सेहुंड में ब्लड प्यूरीफिकेशन की क्षमता होती है, जिससे कई खून से जुड़ी समस्याएं को ठीक किया जा सकता है।

पीरियड्स में फायदेमंद होता है

पीरियड्स से जुड़ी कई समस्याओं को खत्म करने में सेहुंड की छाल बहुत फायदेमंद होती है। सेहुंड में एंटी-ऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं, जो पीरियड्स के दौरान होने वाली दर्द की समस्या से आराम दिलाने में मदद करते हैं।

यूरिनरी डिसऑर्डर से छुटकारा

यूरिनरी डिसऑर्डर मूत्राशय से जुड़ी एक गंभीर समस्या होती है, जीके कारण पेशाब करने में परेशानी होती है। सेहुंड की छाल का पानी पीने से इस समस्या से आराम मिल सकता है। ये मिश्रण मूत्राशय में पथरी नहीं बनने, जिससे इस समस्या में आराम मिलता है।

खांसी की समस्या से आराम

सेहुंड की छाल में एंटी-माइक्रोबियल गुण होते हैं, जो खांसी की समस्या से आराम दिला सकता है। छाल को पानी में मिलाकर पीना फायदेमंद होता है।

त्वचा के लिए फायदेमंद

सेहुंड में एंटी-एक्ने गुण होते हैं, जिस कारण इसकी छाल को पानी में मिलाकर पीने से कील और मुंहासों की समस्या से आराम मिलता है।

इस्तेमाल करने का तरीका

रात भर 1 ग्लास पानी में छाल के कुछ टुकड़े डाल कर छोड़ दें। सुबह उठकर इस पानी को छान लें और खाली पेट पिएं। ये सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होगा।

इसलिए सेहुंड की छाल का पानी पीना सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। स्वास्थ्य से जुड़ी और तमाम जानकरियों के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com