केसर, एक महंगा और कीमती मसाला है, जो सिर्फ स्वाद में नहीं, बल्कि स्वास्थ्य के लिए भी बेहद फायदेमंद होता है। यह शरीर को जरूरी पोषक तत्व प्रदान करता है। इसकी चाय पीने से सेहत को कई फायदे मिलते हैं। आइए डाइटिशियन सुमन से जानते हैं इसे पाने के फायदों के बारे में।
महिलाओं के लिए लाभकारी
गर्भावस्था में केसर का सेवन महिलाओं और भ्रूण दोनों के लिए फायदेमंद होता है। यह शरीर को एनर्जी और ताकत देता है, जिससे कमजोरी दूर होती है।
इम्यूनिटी के लिए केसर की चाय
केसर में विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो शरीर की इम्यूनिटी को बढ़ाते हैं। इससे मौसमी बीमारियों से बचाव होता है और सूजन कम होती है।
दिल के लिए फायदेमंद
केसर की चाय दिल के लिए भी अच्छी है। इसके एंटीऑक्सीडेंट्स, मैग्नीशियम और पोटेशियम से ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल रहते हैं, जिससे दिल स्वस्थ रहता है।
तनाव से राहत
केसर की चाय तनाव को कम करती है और मन को शांति देती है। यह मूड को बेहतर बनाती है और एनर्जी का लेवल बढ़ाती है।
पीरियड्स के दौरान मददगार है
महिलाओं को पीरियड्स के दौरान होने वाली ऐंठन, सूजन, और चिड़चिड़ापन से राहत मिलती है। केसर की चाय सेरोटोनिन का लेवल बढ़ाकर दर्द को कम करती है।
आंखों के लिए फायदेमंद है
केसर की चाय में मौजूद विटामिन ए आंखों की रोशनी को बेहतर करता है। यह आंखों की समस्याओं को कम करता है और लंबे समय तक स्वस्थ रखने में मदद करता है।
केसर की चाय बनाने का तरीका
केसर की चाय बनाने के लिए 1 कप पानी लें। इसमें 4-5 केसर के धागे डालें और 2-3 मिनट उबालें। फिर छानकर ठंडा करके पिएं।
केसर की चाय से शरीर को कई फायदे मिलते हैं, लेकिन अगर आपको किसी बीमारी या एलर्जी की समस्या है, तो डॉक्टर से सलाह जरूर लें। स्वास्थ्य से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com