शहद इस तरह खाएं, मिलेंगे कई लाभ

By Priyanka Sharma
09 Dec 2024, 11:00 IST

औषधीय गुणों से भरपूर शहद में बहुत से पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसे सही तरीके से खाने से स्वास्थ्य को कई लाभ मिलते हैं। आइए एक्सपर्ट से जानें -

एक्सपर्ट की राय

आयुर्वेदिक डॉक्टर वारालक्ष्मी के अनुसार, शहद को सही ढ़ग से न खाने से इसके पूरे फायदे नहीं मिल पाते हैं। ऐसे में इसको सही तरीके से खाएं।

शहद में मौजूद गुण

शहद में एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-ऑक्सीडेंट, एंटी-सेप्टिक के गुण और बहुत से पोषक तत्व पाए जाते हैं। इससे स्वास्थ्य को कई लाभ मिलते हैं।

शहद कैसे खाएं?

एक्सपर्ट के अनुसार, शहद को सुबह के समय खाना स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है। शहद को काली मिर्च या दालचीनी को मिलाकर खाएं या शहद को गर्म पानी के साथ लेना भी फायदेमंद है।

इम्यूनिटी बूस्ट करे

शहद में एंटी-बैक्टीरियल के गुण पाए जाते हैं। रोज इसका सेवन करने से इम्यूनिटी को बूस्ट करने और इंफेक्शन से बचाव करने में मदद मिलती है।

स्किन के लिए फायदेमंद

शहद में मॉइस्चराइजिंग गुण पाए जाते हैं। इसका सेवन करने से स्किन को हेल्दी रखने और इससे जुड़ी समस्याओं से राहत देने में मदद मिलती है।

पाचन के लिए फायदेमंद

शहद में बहुत से पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसका सेवन करने से कब्ज और अपच जैसी पाचन से जुड़ी समस्याओं से राहत देने में मदद मिलती है।

गले के लिए फायदेमंद

शहद में एंटी-बैक्टीरियल के गुण पाए जाते हैं। इसका सेवन करने से खांसी, गले की खराश और इंफेक्शन को कम करने में मदद मिलती है।

शहद को लेख में बताए गए तरीकों से खाया जा सकता है। इससे स्वास्थ्य को कई लाभ मिलते हैं। स्वास्थ्य से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com