ज्यादा तोरई खाने के नुकसान

By Shrishti Chaubey
18 Oct 2022, 11:47 IST

तोरई को नेनुआ और तोरी जैसे कई नामों से जाना जाता है। इसका इस्तेमाल सब्जी और औषधि दोनों में होता है। इसके पत्ते, बीज और जड़ भी लाभकारी हैं। ये हरी सब्जियों में से एक है, जो स्वास्थ के लिए फायदेमंद होती हैं।

विटामिन A, C, पोटैशियम, प्रोटीन, जिंक, मैंगनीज, विटामिन K, फोलेट, आयरन और फाइबर जैसे गुणों से भरपूर तोरई का सेवन करने से स्वास्थ को कई फायदे मिलते हैं।

तोरई को सब्जी, सूप और आचार के रूप में इस्तेमाल करने से पेट साफ रहता है, साथ ही अल्सर और पथरी में भी आराम मिल सकता है। वहीं, इसका अधिक सेवन करने से स्वास्थ को कुछ नुकसान भी पहुंच सकते हैं।

प्रेगनेंसी

गर्भावस्था और बच्चों को स्तनपान करा रही महिलाओं को तोरई का अधिक सेवन करने से पहले डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए। ऐसा न करने पर स्वास्थ से संबंधित दिक्कतें हो सकती हैं।

पाचन में दिक्कत

तोरई का औषधि के रूप में या अधिक सेवन करने पर उल्टी, दस्त और पेट दर्द जैसी दिक्कतें हो सकती हैं। वहीं, शरीर में एलर्जी की समस्या होने पर तोरई का सेवन तुरंत रोक देना चाहिए।

दवाइयों के साथ

अगर आप डॉक्टर की सलाह पर नियमित दवाई का सेवन कर रहे हैं, तो ध्यान दें कुछ दवाइयों के साथ तोरई का सेवन करना स्वास्थ के लिए हानिकारक हो सकता है। इसलिए तोरई का सेवन करने से पहले डॉक्टर की सलाह लें।

ज्यादा फाइबर से नुकसान

तोरई की सब्जी में फाइबर बहुत ज्यादा होता है। इसलिए इसका अधिक सेवन करने से ये पेट खराब कर सकता है। ज्यादा फाइबर के कारण अपच, गैस और लूज मोशन की समस्या हो सकती है।

सीमित मात्रा में तोरई का सेवन करने से स्वास्थ को कई फायदे मिलते हैं लेकिन अधिक सेवन के कुछ नुकसान हो सकते हैं। स्वास्थ्य से जुड़ी और तमाम जानकारियों के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com