डायबिटीज में अनार का जूस पी सकते हैं?

By Shilpy Arya
14 Jan 2025, 18:45 IST

पोषक तत्वों का पावर हाउस अनार का जूस पीने से सेहत को कई फायदे मिलते हैं। लेकिन, क्या डायबिटीज पेशेंट इसका सेवन कर सकते हैं? अक्सर यह सवाल लोगों के मन में आता है।

इस लेख में आयुर्वेदिक डॉ. एस के पांडेय (आरोग्यं हेल्थ सेंटर) से विस्तार से जानें, डायबिटीज में अनार का जूस पीना चाहिए या नहीं-

डायबिटीज में अनार का जूस पी सकते हैं?

एक्सपर्ट के अनुसार, डायबिटीज के पेशेंट्स सीमित मात्रा में अनार के जूस का सेवन कर सकते हैं। आर इसका फल भी खा सकते हैं।

अनार जूस के पोषक तत्व

अनार के जूस में कई जरूरी पोषक तत्व मौजूद होते हैं। जैसे- ओमेगा-3 फैटी एसिड्स, पोटैशियम, फाइबर, आयरन, जिंक और विटामिन बी, सी व के।

वेट कंट्रोल करे

डायबिटीज पेशेंट को वेट कंट्रोल करने के लिए अनार के जूस को डाइट में एड करना चाहिए। इसमें मौजूद फाइबर के गुण फैट घटाते हैं।

इम्यूनिटी बढ़ाए

शुगर के पेशेंट की रोगों से लड़ने की क्षमता काफी कम होती है। ऐसे में विटामिन सी और ई से भरपूर अनार के जूस को पिएं।

हेल्दी स्किन

विटामिन ई को सुंदरता का विटामिन कहते हैं। इसका सेवन करने से स्किन स्वस्थ और जवां रहती है।

सावधानी

डायबिटीज में अनार का जूस आप तभी पी सकते हैं, जब आपका शुगर लेवल अधिक न हो।

अनार का जूस पीने से डायबिटीज में बहुत लाभ मिलते हैं। लेकिन, इसे रोज पी सकते हैं या नहीं? या, कितनी मात्रा में पिएं? यह जानने के लिए अपने डॉक्टर से संपर्क करें। सेहत से जुड़ी जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com