पीरियड पेन से मिलेगा आराम, खाएं यह फल

By Lakshita Negi
07 Feb 2025, 12:00 IST

पीरियड में कई महिलाओं को तेज दर्द और ऐंठन की दिक्कत होती है, इससे काम करने में दिक्कत होने के साथ प्रॉब्लम भी होती है। इससे आराम के लिए महिलाएं पेन रिलीफ पिल्स लेती हैं। लेकिन आज हम आपको एक फल बताएंगे जिसे खाने से पीरियड के दर्द को कम करने में मदद मिलती हैं।

अनानास में पोषण

अनानास में ब्रोमेलेन एंजाइम पाया जाता है, जो सूजन और मसल क्रैंप को कम करने में मदद करता है। इसमें विटामिन C, मैग्नीशियम और फाइबर भी मौजूद होते हैं, जो शरीर को हेल्दी रखते हैं।

अनानास सूजन और ऐंठन के लिए

पीरियड के दौरान पेट और कमर में ऐंठन होती है। जिसके कारण असहज महसूस होती है। अनानास में मौजूद ब्रोमेलेन से मसल्स रिलैक्स होती हैं और सूजन कम करके दर्द में आराम मिलता है।

अनानास ब्लड सर्कुलेशन अच्छा करता है

अनानास खाने से शरीर में ब्लड सर्कुलेशन अच्छा होता है। इससे यूटेरस को पर्याप्त ऑक्सीजन और पोषण मिलता है। यह पीरियड में होने वाले दर्द को कम करने में मदद करता है और आराम दिलाता है।

नेचुरल मूड बूस्टर अनानास

पीरियड्स में मूड स्विंग्स होना बहुत आम बात हैं, इसे कम करने के लिए पाइनएप्पल खाना फायदेमंद होता है। इसमें सेरोटोनिन बढ़ाने वाले तत्व होते हैं, जो स्ट्रेस और चिड़चिड़ाहट को कम करने में मदद करते हैं।

डाइजेस्टिव हेल्थ के लिए अनानास

पीरियड्स के दौरान कई महिलाओं को पेट भारी लगने और कब्ज की दिक्कत होती है। इसमें अनानास खाना अच्छा होता है क्योंकि, इसमें फाइबर और एंजाइम होते हैं, जो डाइजेशन को अच्छा करते हैं।

अनानास का सेवन कैसे करें?

अनानास को आप कच्चा खा सकते हैं, या इसका जूस बनाकर भी पी सकते हैं। इसके अलावा इसकी स्मूदी या सलाद में मिलाकर भी खाया जा सकता है। जिससे इसके फायदे जल्दी मिलेंगे।

अनानास और हल्दी की स्मूदी

अनानास और हल्दी की स्मूदी भी पीरियड्स के दर्द को कम करने में मददगार होती है। इसे बनाने के लिए अनानास के जूस में एक चुटकी हल्दी डालकर बनाएं।

अनानास एक टेस्टी और नेचुरल उपाय है, जो पीरियड्स के दर्द को कम करने में मदद करता है। स्वास्थ्य से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com.