प्रेग्नेंसी में खाएं पेठा, जानें इससे मिलने वाले फायदे

By Shilpy Arya
25 Aug 2022, 12:42 IST

कई जरूरी पोषक तत्वों से भरपूर पेठा आपकी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसे कुम्हेड़ा के नाम से भी जाना जाता है। इस स्टोरी में जानें प्रेग्नेंसी में इसका सेवन करने से क्या लाभ मिलते हैं-

पेठे से मिलने वाले पोषक तत्व

कार्बोहाइड्रेट

फैट

प्रोटीन

फास्फोरस

कैल्शियम

विटामिन सी

आयरन

स्किन के लिए

विटामिन ई के गुणों से भरपूर पेठे का सेवन करने से प्रेग्नेंसी के दौरान आपकी त्वचा को हेल्दी रखने में मदद मिलती है। इस समय हार्मोनल बदलाव की वजह से आपको त्वचा से जुड़ी दिक्कतें होने लगती हैं।

स्ट्रेस दूर करे

प्रेग्नेंसी में तनाव व मूड स्विंग जैसी दिक्कतें होती हैं। ऐसे में आपको पेठा खाना चाहिए। इसका सेवन करने से ब्लड में ऑक्सीजन की सप्लाई ठीक से होती है और इन समस्याओं का जोखिम कम होता है।

पाचन सुधारे

कैल्शियम, फॉस्फोरस, फाइबर, आयरन से भरपूर होने की वजह से पेठा कब्ज से छुटकारा दिलाता है।

सिर दर्द से राहत

दर्द से आराम पाने के लिए आप पेठा खाएं। इसमें आयरन और विटामिन ई होता है।

एनर्जी दे

बॉडी को एनर्जी देने के लिए आप पेठे को डाइट में जोड़ें। यह कार्बोहाइड्रेट से भरपूर होता है। इससे आपको प्रेग्नेंसी की वजह से होने वाली थकान व कमजोरी से राहत मिलती है।

नुकसान

पाचन बिगड़ सकता है

उल्टी की समस्या

एलर्जी

प्रेग्नेंसी में खानपान का खास ध्यान देना चाहिए। ऐसे में पेठे का सेवन भी सीमित मात्रा में करें या आप चाहें तो एक्सपर्ट की राय भी ले सकती हैं। सेहत से जुड़ी अन्य जानकारियां पाने के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com