फिट रहने के लिए 30 प्लस लोग करें ये 5 जरूरी चीजें

By Deepak Kumar
11 Apr 2025, 16:00 IST

30 की उम्र के बाद शरीर में बहुत से बदलाव आने लगते हैं। एनर्जी कम हो सकती है, वजन बढ़ सकता है और थकान जल्दी महसूस होने लगती है।

जरूरी टिप्स

ऐसे में सेहतमंद रहने के लिए कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना बहुत जरूरी है। आइए जानते हैं 30 प्लस लोगों को फिट रहने के लिए क्या करना चाहिए।

रोजाना एक्सरसाइज करें

हर दिन कम से कम 30 मिनट चलना, योग करना या हल्की एक्सरसाइज करना शरीर को एक्टिव और मजबूत रखता है। यह दिल की सेहत, वजन कंट्रोल और मूड के लिए भी अच्छा है।

नींद पूरी लें

7 से 8 घंटे की अच्छी नींद लेना बहुत जरूरी है। कम नींद से तनाव, वजन बढ़ना और बीमारियों का खतरा बढ़ता है। नींद का समय तय करें और रात को जल्दी सोएं।

हेल्दी खाना खाएं

बाजार की तली-भुनी चीजें कम खाएं। घर का बना खाना, हरी सब्जियां, फल, दालें और सूखे मेवे डाइट में शामिल करें। चीनी, नमक और ज्यादा तेल से बचें।

रूटीन हेल्थ चेकअप करवाएं

30 के बाद साल में एक बार ब्लड प्रेशर, शुगर, कोलेस्ट्रॉल और विटामिन्स की जांच जरूर कराएं। समय पर बीमारी पकड़ में आ जाए तो इलाज आसान होता है।

तनाव को कम करें

काम और घर की जिम्मेदारियों के बीच तनाव होना आम बात है। लेकिन ध्यान, प्राणायाम, पसंदीदा हॉबी और परिवार के साथ समय बिताकर तनाव को दूर किया जा सकता है।

लाइफस्टाइल में लाएं स्मार्ट बदलाव

30 साल से अधिक उम्र के लोगों को अपनी लाइफस्टाइल बेहतर बनाने के लिए थोड़े-थोड़े बदलाव करने चाहिए, जैसे एक्टिव रहना, स्क्रीन टाइम कम करना और मेंटल हेल्थ का ध्यान रखना।

30 की उम्र के बाद अगर आप इन बातों का ध्यान रखेंगे तो लंबे समय तक फिट और हेल्दी बने रहेंगे। सेहत से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com