मूंगफली vs बादाम: सेहत के लिए बेहतर क्या है?

By Aditya Bharat
11 Mar 2025, 14:30 IST

प्रोटीन हमारे शरीर के विकास और मसल्स को मजबूत बनाने के लिए जरूरी है। यह शरीर को एनर्जी देता है और इम्यून सिस्टम को भी मजबूत बनाता है। प्रोटीन के लिए दो चीजों का सेवन लोग करते हैं, मूंगफली और बादाम। लेकिन इनमें से क्या ज्यादा फायदेमंद है? आइए डाइटिशियन शिवाली गुप्ता से इसी सवाल का जवाब जानते हैं।

शाकाहारी डाइट और प्रोटीन

शाकाहारी लोग प्रोटीन की कमी को कैसे पूरा करें? नट्स, जैसे मूंगफली और बादाम, प्रोटीन का बेहतरीन सोर्स हो सकते हैं।

मूंगफली के फायदे

मूंगफली को ‘गरीबों का बादाम’ भी कहा जाता है। यह सस्ती और प्रोटीन, फाइबर, विटामिन E और मिनरल्स से भरपूर होती है।

बादाम के फायदे

बादाम को सूखे फलों का राजा माना जाता है। यह हेल्दी फैट्स, फाइबर और विटामिन E से भरा होता है, जो त्वचा और हड्डियों के लिए फायदेमंद है।

मूंगफली में प्रोटीन की मात्रा

100 ग्राम मूंगफली में करीब 25-30 ग्राम प्रोटीन होता है। यह शरीर के विकास में मदद करता है और वजन घटाने में भी सहायक है।

बादाम में प्रोटीन की मात्रा

100 ग्राम बादाम में लगभग 21 ग्राम प्रोटीन होता है। हालांकि, यह मूंगफली से कम है, लेकिन इसमें अन्य जरूरी पोषक तत्व होते हैं।

मूंगफली के लाभ

मूंगफली में हेल्दी फैटी एसिड्स होते हैं, जो दिल की सेहत के लिए अच्छे होते हैं। इसके अलावा, इसमें एंटी-ऑक्सिडेंट्स होते हैं, जो उम्र बढ़ने के प्रभाव को कम करते हैं।

बादाम के लाभ

बादाम में विटामिन E और कैल्शियम की अच्छी मात्रा होती है, जो हड्डियों, त्वचा और आंखों के स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होते हैं। इसमें भी एंटी-ऑक्सिडेंट्स होते हैं।

मूंगफली प्रोटीन का अच्छा स्रोत है, जबकि बादाम हेल्दी फैट्स और विटामिन E से भरपूर है। दोनों का सेवन संतुलित मात्रा में करें। स्वास्थ्य से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com