हममे से ज्यादातर लोग पपीता खाते हैं, लेकिन उसके बीजों को फेंक देते हैं। क्या आप जानते हैं कि पपीते के छोटे से दिखने वाले बीज हेल्थ के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। आइए जानें पपीते के बीज खाने के क्या फायदे होते हैं।
लिवर की सफाई करे
पपीते के बीजों में मौजूद पोषक तत्व लिवर को साफ करने में मदद करते हैं। यह बीज फैटी लिवर और लीवर से जुड़ी सूजन की दिक्कत में फायदेमंद माना जाता है।
डाइजेस्टिव सिस्टम अच्छा रखे
पपीते के बीजों में पाए जाने वाले एंजाइम डाइजेशन को अच्छा करते हैं। यह कब्ज, गैस और अपच जैसी प्रॉब्लम्स से राहत दिला सकते हैं।
आंतों को इंफेक्शन से बचाए
पपीते के बीज नेचुरल रूप से एंटी-पैरासिटिक होते हैं। यह पेट के कीड़ों को खत्म करने में भी मदद करते हैं और आंतों को साफ रखते हैं।
वेट लॉस में मददगार
इस बीज से शरीर का मेटाबॉलिज्म तेज होता है और फैट कम करने में मदद मिलती है। इन्हें लिमिट में खाने से वेट लॉस की प्रोसेस तेज हो सकती है।
शरीर डिटॉक्स करे
पपीते के बीज शरीर से टॉक्सिन्स को बाहर निकालने में मदद मिलती है। नियमित सेवन से खून साफ होता है और स्किन में ग्लो बढ़ता है।
सूजन और दर्द से राहत
पपीते के बीज में एंटी-इंफ्लेमेटरी प्रॉपर्टीज होती हैं, जो शरीर के अंदर की सूजन और जोड़ों के दर्द को कम करने में मददगार होते हैं।
सेवन कैसे और कितनी मात्रा में करें?
पके हुए पपीते के बीजों को सुखाकर उसका पाउडर बना लें या डायरेक्ट 5 बीज चबा लें। ज्यादा मात्रा में खाने से परहेज करें, इससे शरीर में असर हो सकता है।
अब आप भी पपीते के बीजों को फेंकने के बजाए उसे अपनी हेल्थ को सुधारने के लिए इस्तेमाल करें। स्वास्थ्य से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com