ORS और ORLS में क्या फर्क है? डॉक्टर से जानें

By Aditya Bharat
06 Jun 2025, 11:00 IST

तेज गर्मी में शरीर से पानी जल्दी निकलता है। पसीना, लू और हीटवेव से चक्कर, कमजोरी और डीहाइड्रेशन हो सकता है। ऐसे में सही तरल चुनना जरूरी है। आइए न्यूोलॉजिस्ट डॉ. प्रियांका सहरावत से जानें ORS और ORLS में क्या फर्क है और क्या सही है।

क्या है ORS घोल?

ORS यानी ओरल रीहाइड्रेशन सॉल्यूशन एक वैज्ञानिक फॉर्मूला है। यह शरीर में पानी और इलेक्ट्रोलाइट्स की कमी को जल्दी पूरा करता है।

ORS के फायदे

यह शरीर में सोडियम-पोटैशियम बैलेंस करता है। डायरिया, थकान या गर्मी लगने पर तुरंत राहत देता है। WHO भी इसे मान्यता देता है।

क्या है ORSL ड्रिंक?

ORSL एक एनर्जी ड्रिंक की तरह है, जिसमें फ्लेवर और शुगर मिलाई जाती है। यह ORS जैसा असर नहीं करता और गलत समय पर नुकसानदेह हो सकता है।

ORSL के नुकसान

ORSL पीने से इलेक्ट्रोलाइट्स बाहर निकल सकते हैं। इससे उल्टी, प्यास और कमजोरी की शिकायत बढ़ सकती है। डायरिया में यह हानिकारक है।

ORS कब पिएं?

गर्मी लगने, डायरिया, थकान, सिर दर्द या चक्कर आने पर ORS पीना सबसे सुरक्षित और असरदार उपाय है। बच्चों और बुज़ुर्गों के लिए भी सही है।

ORSL कब नहीं पिएं?

डायरिया, डीहाइड्रेशन या गर्मी से परेशान व्यक्ति को ORSL नहीं लेना चाहिए। यह शरीर की हालत और बिगाड़ सकता है।

डॉक्टर की सलाह क्या कहती है?

AIIMS की न्यूरोलॉजिस्ट डॉ. प्रियंका सहरावत के अनुसार, ORS शरीर को तुरंत राहत देता है जबकि ORSL नुकसान कर सकता है। डॉक्टर भी ORS को प्राथमिकता देते हैं।

गर्मियों में हाइड्रेट रहने के लिए ORS सबसे सुरक्षित विकल्प है। ORSL सिर्फ एक फ्लेवर्ड ड्रिंक है - भ्रमित न हों, सही चुनाव करें। सेहत से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com