मुलेठी हर भारतीय किचन में आसानी से मिलने वाला एक मसाला है। इसमें कई औषधीय गुण मौजूद होते हैं। हमारे इस लेख में हम आपको बताएंगे कि क्लीनिकल न्यूट्रिशनिस्ट और डायटीशियन गरिमा गोयल ने मुलेठी से लिवर को होने वाले फायदों के बारे में क्या बताया।
मुलेठी की चाय लिवर डिटॉक्सिफिकेशन के लिए
मुलेठी की चाय पीने से लिवर में मौजूद हानिकारक टॉक्सिन आसानी से बाहर निकल जाते हैं। इस चाय को पीने से लिवर की सफाई होती है और यह हेल्दी रहता है।
मुलेठी की चाय में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण
मुलेठी में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं। इसकी चाय बनाकर पीने से लिवर में होने वाली सूजन को कम करने में मदद मिलती हैं। यह लिवर को कई इंफेक्शन के खतरों से बचाती है।
मुलेठी की चाय फ्री रेडिकल्स से सुरक्षा
मुलेठी में एंटी-ऑक्सीडेंट्स मौजूद होते हैं जो, शरीर में फ्री रेडिकल्स को खत्म करते हैं और लिवर सेल्स की रक्षा करते हैं। इसे पीने से लिवर की फंक्शनिंग अच्छी होती है।
मुलेठी की चाय फैटी लिवर के लिए
फैटी लिवर की दिक्कत को कम करने के लिए मुलेठी की चाय फायदेमंद होती है। यह लिवर पर जमा एक्स्ट्रा फैट को कम करने में मदद करती है।
मुलेठी की चाय लिवर एंजाइम को कंट्रोल करने के लिए
मुलेठी की चाय लिवर एंजाइम को बैलेंस करती है। इसे पीने से डाइजेशन भी अच्छा होता है, जिससे लीवर की फंक्शनिंग अच्छी होती है।
मुलेठी की चाय पीने से स्ट्रेस कम होता है
लिवर को सही रखने के साथ-साथ मुलेठी की चाय पीने से स्ट्रेस और टेंशन की दिक्कत दूर होती है। इसको पीने से आपको अच्छा महसूस होता है।
मुलेठी की चाय बनाने की विधि
इसे बनाने के लिए एक कप पानी में एक चम्मच मुलेठी का पाउडर डालकर इसे 5 से 6 मिनट के लिए उबाल लें। इसे स्वाद बढ़ाने के लिए इसमें शहद या नींबू डालकर भी पी सकते हैं।
हेल्दी लिवर के लिए आप भी मुलेठी की चाय बनाकर पी सकते हैं। स्वास्थ्य से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com