मोरिंगा के पत्ते ऐसे खाएंगे तो मिलेंगे अद्भुत फायदे

By Aditya Bharat
17 Nov 2024, 10:00 IST

मोरिंगा के पेड़ की पत्तियां पौष्टिक तत्वों से भरपूर होती हैं। इन्हें अक्सर 'सुपरफूड' भी कहा जाता है क्योंकि ये पोषण का भंडार होती हैं। आइए डॉक्टर गणेश चौधरी से जानते हैं, मोरिंगा की पत्तियों के फायदे।

पोषक तत्वों का भंडार

मोरिंगा की पत्तियां विटामिन C, विटामिन A, पोटैशियम, कैल्शियम और आयरन से भरपूर होती हैं। इसके साथ ही यह प्रोटीन का अच्छा सोर्स भी हैं, जिससे ये शाकाहारी भोजन के लिए एक बेहतरीन विकल्प हैं।

एंटी-ऑक्सीडेंट का भंडार

मोरिंगा की पत्तियों में एंटी-ऑक्सीडेंट जैसे क्वेरसेटिन, क्लोरोजेनिक एसिड और बीटा-कैरोटीन होते हैं। इन पत्तियों को खाने से उम्र बढ़ने की प्रक्रिया धीमी होती है और क्रॉनिक बीमारियों से भी बचाव होता है।

सूजन कम करने में मददगार

मोरिंगा की पत्तियां सूजन को कम करने में भी मददगार होती हैं। इसमें मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी तत्व सूजन को कम करते हैं।

पत्तियों का सेवन कैसे करें?

आप मोरिंगा की पत्तियों का सेवन कई तरीकों से कर सकते हैं। इन्हें सुखाकर पाउडर बना सकते हैं और स्मूदी या गर्म पानी में मिलाकर ले सकते हैं। इन पत्तियों का इस्तेमाल सब्जियों में भी किया जा सकता है। आप इसकी चाय भी पी सकते हैं। आप एक चमम्च मोरिंगा की पत्तियों का पाउडर गर्म पानी में मिलाकर सेवन कर सकते हैं।

रोजाना सेवन के फायदे

रोजाना मोरिंगा की पत्तियों का सेवन करने से शरीर को जरूरी पोषक तत्व जैसे विटामिन-सी, आयरन और जिंक मिलते हैं, जो इम्यूनिटी को मजबूत करते हैं।

मधुमेह में लाभकारी

बहु विषयक डिजिटल प्रकाशन संस्थान के अनुसार मोरिंगा की पत्तियों को डेली डाइट में शामिल करने से ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में आसानी हो सकती हैं। इन पत्तियों में क्लोरोजेनिक एसिड पाया जाता है, जो डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद है।

कोलेस्ट्रॉल को करे कंट्रोल

मोरिंगा की पत्तियों में बायोएक्टिव यौगिकों की मौजूदगी से कोलेस्ट्रॉल भी नियंत्रित रहता है। इसका सेवन सीमित मात्रा में रोजाना करें।

मोरिंगा की पत्तियों को अपने डाइट में शामिल कर एक नई ऊर्जा और स्वास्थ्य का अनुभव करें। स्वास्थ्य से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com