दूध और किशमिश दोनों ही पोषक तत्वों से भरपूर आहार हैं। लेकिन दूध में किशमिश डालकर पीने से सेहत को मिलने वाले फायदे कई गुणा बढ़ जाते हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में।
पाचन के लिए बेस्ट
दूध और किशमिश मिलाकर खाना पाचन के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। किशमिश में फाइबर होता है और दूध में प्रोटीन, दोनों ही पाचन को दुरुस्त रखते हैं।
आंखों के लिए फायदेमंद
दूध और किशमिश का सेवन एक साथ करना आंखों के लिए बहुत फायदेमंद होता है क्योंकि इसमें पॉलीफेनॉल और फाइटोन्यूट्रिएंट्स के गुण पाए जाते हैं।
हार्ट के लिए अच्छा
दूध और किशमिश का सेवन दिल को स्वस्थ बनाए रखने में फायदेमंद होता है। किशमिश में पोटैशियम होता है, जो ब्लड प्रेशर कंट्रोल रखता है और हार्ट के लिए हेल्दी होता है।
हड्डियां रहती हैं मजबूत
दूध में कैल्शियम होता है और किशमिश में पोटैशियम, मैग्नीशियम सहित कई पोषक तत्व जो हड्डियों के घनत्व को बढ़ाते हैं और इन्हें मजबूत बनाते हैं।
ब्लड प्रेशर होता है कंट्रोल
किशमिश पोटैशियम का अच्छा स्रोत होती है, जो सोडियम के प्रभाव को कम करता है। इसलिए दूध और किशमिश साथ में पीना ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने के लिए फायदेमंद माना जाता है।
पुरुषों के लिए फायदेमंद
पुरुषों के लिए दूध के साथ किशमिश का सेवन फायदेमंद है। ये मेल फर्टिलिटी को बढ़ाता है और स्पर्म काउंट व क्वालिटी को बेहतर बनाता है।
दूध और किशमिश साथ में खाने से मिलने वाले इन फायदों का लाभ उठाएं। साथ ही सेहत और फिटनेस से जुड़ी अन्य जानकारियों के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com