अंकुरित मसूर दाल के अद्भुत स्वास्थ्य लाभ

By Lakshita Negi
08 Mar 2025, 12:30 IST

अंकुरित मसूर दाल हेल्थ के लिए बहुत फायदेमंद होती है। इसमें प्रोटीन, फाइबर, विटामिन और मिनरल्स भरपूर मात्रा में मौजूद होते हैं, जो शरीर को एनर्जी देते हैं और बीमारियों से बचाती है। अंकुरित होने से इसके न्यूट्रिएंट्स बढ़ जाते हैं, जिससे यह डाइजेस्ट करने में आसान होती है। आइए इसके अन्य स्वास्थ्य लाभ जानें।

डाइजेशन के लिए

अंकुरित मसूर दाल में भरपूर मात्रा में फाइबर होता है, जो डाइजेस्टिव सिस्टम को अच्छा बनाता है। इससे कब्ज की प्रॉब्लम दूर करने में मदद मिलती है और पेट हल्का रहता है।

प्रोटीन से भरपूर

शरीर को स्ट्रांग बनाने और मसल्स को अच्छा बनाने के लिए प्रोटीन बहुत जरूरी है। अंकुरित मसूर दाल में प्रोटीन भरपूर होता है, जो वेजिटेरियन लोगों के लिए बहुत अच्छा ऑप्शन है।

हार्ट के लिए फायदेमंद

स्प्राउटेड मसूर दाल खाने से कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल में रहता है और ब्लड प्रेशर बैलेंस होता है, जिससे हार्ट प्रॉब्लम्स का खतरा कम होता है।

वेट लॉस के लिए

मसूर दाल के स्प्राउट्स में कैलोरी और फाइबर ज्यादा होता है, इसे खाने से भूख कंट्रोल में रहता है, जिससे ओवरईटिंग से बचा जा सकता है और वेट बैलेंस में रहता है।

डायबिटीज कंट्रोल के लिए

अंकुरित मसूर दाल को खाने से ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल करने में मदद होती है। यह डायबिटीज के पेशेंट्स के लिए फायदेमंद हो सकता है।

इम्यूनिटी के लिए

अंकुरित मसूर दाल में मौजूद विटामिन सी और एंटी-ऑक्सीडेंट्स शरीर की इम्यूनिटी को बढ़ाता है, जिससे शरीर को बीमारियों से लड़ने में मदद मिलती है।

स्किन और बालों के लिए

अंकुरित मसूर दाल में मौजूद विटामिन्स और मिनरल्स स्किन को निखारते हैं और बालों को मजबूत व घना बनाने में मदद करते हैँ।

इसे सलाद में मिलाकर हल्का रोस्ट या सूप की तरह खाया जा सकता है। स्वास्थ्य से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com