Healthy Heart से लेकर पाचन के लिए फायदेमंद है मंजिष्ठा, ऐसे खाएं

By Lakshita Negi
30 Jan 2025, 13:30 IST

मंजिष्ठा एक आयुर्वेदिक जड़ी-बूटी है, जिसका इस्तेमाल ब्लड प्यूरिफिकेशन और स्किन प्रॉब्लम को सही करने के लिए किया जाता है। इसका इस्तेमाल पारंपरिक रूप से कई बीमारियों में किया जाता है। इसमें एंटी-ऑक्सीडेंट, डिटॉक्सिफाइंग और एंटी-इंफ्लेमेटरी प्रॉपर्टीज होती हैं, जो शरीर को अंदर से साफ और स्वस्थ करते हैं। आइए आयुर्वेदिक डॉ. श्रेय शर्मा से इसके अन्य फायदों के बारे में जानें।

ब्लड प्यूरिफिकेशन के लिए मंजिष्ठा

मंजिष्ठा आयुर्वेद में रक्त शोधक के रूप में जानी जाती है। इससे खून की गंदगी बाहर निकलती है और यह स्किन के साथ इंटरनल ऑर्गन को हेल्दी रखती है। इसे खाने से कई बीमारियों का खतरा कम होता है।

स्किन के लिए मंजिष्ठा

मंजिष्ठा के इस्तेमाल से चेहरे के मुंहासे, दाग-धब्बे, एक्जिमा और सोरायसिस जैसी प्रॉब्लम्स को कम करने के लिए किया जाता है। यह स्किन को अंदर से साफ करके निखार बढ़ाती है। इसकी हर्बल टी बनाकर पिएं।

इम्यून सिस्टम के लिए मंजिष्ठा

इम्यून सिस्टम को हेल्दी रखने के लिए मंजिष्ठा फायदेमंद होती है। इससे शरीर की सूजन कम होती है और शरीर इंफेक्शन के खतरे से बचा रहता है। इससे शरीर की इम्यूनिटी बूस्ट होती है।

महिलाओं के लिए मंजिष्ठा

महिलाओं की हेल्थ के लिए मंजिष्ठा एक बहुत फायदेमंद जड़ी बूटी है।इससे पीरियड्स से जुड़ी प्रॉब्लम्स कम होती हैं। इसे चाय या काढ़ा बनाकर पीने से इर्रेगुलर पीरियड्स और हार्मोनल डिसबैलेंस कंट्रोल होता है।

स्वस्थ हड्डियों और जोड़ों के लिए मंजिष्ठा

मंजिष्ठा में एंटी-इंफ्लेमेटरी प्रॉपर्टीज होती है, इसके सेवन से गठिया, ऑस्टियोपोरोसिस और जोड़ो के दर्द से आराम मिलता है। इससे हड्डियां मजबूत होती हैं और शरीर में होने वाली सूजन कम होती है।

हेयर हेल्थ के लिए मंजिष्ठा

मंजिष्ठा से बालों का झड़ना कम होता है। साथ ही इससे स्कैल्प हेल्दी रहता है, जिससे डैंड्रफ नहीं होता और बालों को जड़ों से पोषण मिलता है। इससे बाल मजबूत होते हैं और हेयर ग्रोथ में मदद मिलती है।

हेल्दी डाइजेशन के लिए मंजिष्ठाहेल्दी डाइजेशन के लिए मंजिष्ठा

मंजिष्ठा से डाइजेस्टिव हेल्थ अच्छी होती है, इससे पेट की प्रॉब्लम्स कम होती हैं। गैस, कब्ज और एसिडिटी से राहत के लिए मंजिष्ठा बहुत फायदेमंद होता है। यह लिवर को डिटॉक्स करते हैं और मेटाबॉलिज्म बूस्ट करता है।

आप भी मंजिष्ठा के इस्तेमाल से खुद को स्वस्थ रख सकते हैं, इसकी चाय या काढ़ा बनाकर पिएं यह आपकी सेहत को अच्छा करेगा। स्वास्थ्य से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com.