मैदे से बने पकवान खाने में जितने स्वादिष्ट होते हैं। ये उससे भी ज्यादा आपके शरीर के लिए हानिकारक होते हैं। जानें, मैदा खाने से आपके स्वास्थ्य को कितना नुकसान होता है?
क्या है मैदा
मैदा गेहूं के दाने से बना होता है और इसमें कैलोरी अधिक मात्रा में होती है। रिफांइड प्रक्रिया के बाद इस आटे से फाइबर, विटामिन, आयरन, मैग्नीशियम, फास्फोरस, मैंगनीज और सेलेनियम जैसे तत्व नष्ट हो जाते हैं।
मैदा बनी चीजें -

ब्रेड

बिस्कुट

मिठाई

समोसा

नूडल्स

पास्ता

ब्लड शुगर बढ़ाए
मैदा उच्च ग्लाइसेमिक इंडेक्स खाद्य पदार्थ है, जो आपके शरीर में ब्लड शुगर को बढ़ाने का काम करता है, जिससे डायबिटीज होने का खतरा रहता है।
वजन बढ़ाए
मैदे का सेवन करने से आपको ज्यादा भूख लगती है। ये आपकी भूख को उत्तेजित करता है और इसमें मौजूद कार्ब्स आपके इंसुलिन के स्राव को बढ़ाता है, जिससे आपका वजन बढ़ता है।
पेट के लिए नुकसानदायक
मैदा फाइबरहीन होता है। साथ ही इसमें कार्ब्स की मात्रा अधिक होती है। फाइबर पाचन क्रिया में मदद करता है। लेकिन फाइबर न होने के कारण मैदे को पचने में परेशानी होती है और वो आंतों में गोंद की तरह चिपक जाता है।
ओवरईटिंग की समस्या
मैदा आपके पेट को ज्यादा समय के लिए भर नहीं सकता हैं। इसके सेवन से आपको थोड़ी-थोड़ी देर बाद भूख लगती रहती है, जिससे आप ओवरईटिंग करते हैं और आपको मोटापे की समस्या होती है।
हड्डियों को कमजोर करे
मैदा अम्लीय प्रकृति का होता है। इसका अधिक सेवन करने से आपकी हड्डियों का घनत्व कम हो जाता है, जिससे हड्डियों में कई समस्याएं हो सकती है।
कोलेस्ट्रॉल बढ़ाए
मैदा का सेवन करने से शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ने लगता है, जिससे आपको हृदय रोग की समस्या हो सकती है।
स्वस्थ शरीर के लिए-

हरी सब्जियों को खाएं

रसभरे फल लें

पर्याप्त पानी पिएं

पर्याप्त नींद लें

योग और व्यायाम करें

मैदे का सेवन आज से ही छोड़ दें और खानपान से जुड़ी जानकारियों के लिए पढ़ते रहें Onlymyhealth.com