Maha Shivratri 2025: व्रत के दौरान कमजोरी से बचने के लिए क्या पीना चाहिए?

By Himadri Singh Hada
25 Feb 2025, 18:00 IST

महाशिवरात्रि के पर्व पर भक्त उपवास रखते हैं और भगवान शिव की पूजा-अर्चना करते हैं। इस दौरान, सही डाइट न लेने से डिहाइड्रेशन और कमजोरी जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

हाइड्रेटेड रहना

व्रत के दौरान शरीर में पानी की कमी होने से सिरदर्द, चक्कर आना और थकावट जैसी परेशानियां हो सकती हैं। इसलिए, हाइड्रेटेड रहने के लिए हेल्दी पेय पदार्थों का सेवन करें।

छाछ पिएं

छाछ पीना महाशिवरात्रि व्रत के दौरान फायदेमंद होता है। यह शरीर को ठंडक देता है। लेकिन, इसमें नमक नहीं डालना चाहिए। उपवास के दौरान नमक का सेवन वर्जित होता है।

नारियल पानी

नारियल पानी शरीर में इलेक्ट्रोलाइट्स की कमी को दूर करता है और एनर्जी देता है। साथ ही, यह एंटी-ऑक्सीडेंट्स का अच्छा स्रोत भी होता है।

फलों का जूस

अगर आप डायबिटीज के मरीज नहीं हैं, तो व्रत में फलों का जूस पी सकते हैं। लेकिन, जूस के बजाय फल चबाकर खाना ज्यादा फायदेमंद होता है। इससे ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल रहता है।

हेल्दी ड्रिंक्स का सेवन

महाशिवरात्रि व्रत के दौरान ज्यादा से ज्यादा तरल पदार्थों का सेवन करना चाहिए, ताकि शरीर में पानी की कमी न हो। इससे आप पूरे दिन एनर्जेटिक महसूस करेंगे।

पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं

डिहाइड्रेशन से बचने के लिए दिनभर पर्याप्त मात्रा में पानी पीते रहें। अगर संभव हो तो गुनगुना पानी पिएं। यह पाचन को दुरुस्त रखता है और शरीर से विषैले तत्वों को बाहर निकालने में मदद करता है।

तली-भुनी चीजों से बचें

व्रत के दौरान ज्यादा तली-भुनी चीजों से बचना चाहिए। ऐसे पेय पदार्थों का सेवन करना चाहिए, जो शरीर को ठंडक दें, पाचन को बेहतर बनाएं और कमजोरी महसूस न होने दें।

पाचन तंत्र होगा मजबूत

महाशिवरात्रि व्रत के दौरान ताजे फलों और सब्जियों का सेवन भी अच्छा होता है। यह न केवल शरीर को पोषण देता है, बल्कि फाइबर की मात्रा ज्यादा होने से पाचन तंत्र को भी मजबूत बनाता है।

उम्‍मीद करते हैं क‍ि आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। इस लेख को शेयर करना न भूलें। सेहत से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com