बरबट्टी सेहत के लिए कितनी फायदेमंद है?

By Harsha Singh
13 Jan 2024, 11:59 IST

आपने बाजारों में कई तरह की फलियों को देखा होगा, लेकिन क्या आप बरबट्टी के बारे में जानते हैं? अगर नहीं, तो यह गुणों और स्वाद से भरपूर एक बहुत ही फायदेमंद सब्जी है। आमतौर पर इस फली को घर में बहुत ही चाव से खाया जाता है।  

पोषक तत्वों से भरपूर

बरबट्टी पोषक तत्वों से भरपूर होती है। इसमें कई तरह के विटामिन और खनिज पाए जाते हैं। जैसे कि विटामिन- सी, ए, फोलेट, पोटैशियम, आयरन आदि। ये सभी पोषक तत्व इम्यूनिटी बढ़ाने में मदद करते हैं। आइए बरबट्टी से होने वाले लाभों के बारे में जानते हैं।

पाचन तंत्र

बरबट्टी में फाइबर बहुत अच्छी मात्रा में पाया जाता है। यह पाचन तंत्र को सुधारने का काम करता है और शरीर को अपच, कब्ज और गैस जैसी पेट की कई समस्याओं से बचाने का काम करता है।

ब्लड शुगर लेवल

अगर आप डायबिटीज के मरीज हैं, तो बरबट्टी का सेवन आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। इन फलियों में ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है, जिससे ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद मिलती है।

स्किन केयर

बरबट्टी में विटामिन- ए और सी की अच्छी मात्रा पाई जाती है। इसमें एंटी-ऑक्सीडेंट मौजूद होते हैं, जो शरीर को डिटॉक्स करते हैं। इससे आप कई बीमारियों और इंफेक्शन से अपना बचाव कर सकते हैं। यह स्किन के लिए भी फायदेमंद होते हैं।

सूजन से बचाव

बरबट्टी में फ्लेवोनोइड्स और अन्य कंपाउंड की अच्छी मात्रा पाई जाती है। इससे सूजन की समस्या से बचा जा सकता है। सर्दियों में हाथ-पैरों पर सूजन आना आम बात होती है। इस समस्या से बचाव के लिए आप बरबट्टी का सेवन कर सकते हैं।

कोलेस्ट्रॉल

बरबट्टी में कई ऐसे गुण पाए जाते हैं, जो कोलेस्ट्रॉल लेवल को बैलेंस करने में मदद करते हैं। इससे आप दिल से जुड़ी बीमारियों से अपना बचाव कर सकते हैं।

कैंसर

कई स्टडी में कहा गया है कि बरबट्टी में कैंसर से लड़ने वाले गुण हो सकते हैं। इस फली में एंटी-ऑक्सीडेंट अच्छी मात्रा में पाए जाते हैं। ये शरीर को फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान से बचाते हैं।

बरबट्टी सेहत के लिए फायदेमंद होती है। स्वास्थ्य से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com